मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान में फंसे 168 लोगों को लेकर भारतीय वायु सेना का C-17 विमान पंहुचा गाज़ियाबाद हिंडन एयरबेस

गाज़ियाबाद: Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान में फंसे 168 भारतीयों को लेकर सी-17 ग्लोबमास्टर विमान भारत सुरक्षित पहुंच चुका है| ये विमान सुबह करीब 10 बजे गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस (Ghaziabad Hindon Ai…

Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान में फंसे 168 लोगों को लेकर भारतीय वायु सेना का C-17 विमान पंहुचा गाज़ियाबाद हिंडन एयरबेस
Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान में फंसे 168 लोगों को लेकर भारतीय वायु सेना का C-17 विमान पंहुचा गाज़ियाबाद हिंडन एयरबेस | फ़ोटो: TVL News

गाज़ियाबाद: Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान में फंसे 168 भारतीयों को लेकर सी-17 ग्लोबमास्टर विमान भारत सुरक्षित पहुंच चुका है| ये विमान सुबह करीब 10 बजे गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस (Ghaziabad Hindon Air Base) पहुंचा|



भारतीय वायु सेना का C-17 विमान जिसने आज सुबह अफ़ग़ानिस्तान के काबुल शहर से उड़ान भरी थी वह गाज़ियाबाद के हिंडन एयरबेस पर उतर गया है।  विमान में 168 लोग सवार हैं, जिसमें 107 भारतीय नागरिक हैं।




इन यात्रियों में 24 अफगान सिख भी बताए जाते हैं| साथ ही इनमें दो अफगान सांसद यानी सीनेटर शामिल हैं| इसमें तालिबान के खिलाफ मुखर रहीं सीनेटर अनारकली भी शामिल हैं| कई विदेशी नागरिक भी असुरक्षा के माहौल को देखते हुए भारत आए हैं| अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर तालिबान के कब्जे के भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया जा रहा है|



Afghanistan में तालिबान के कब्जे के बाद बिगड़ते हालातों को देखते हुए भारत सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी में जुटी है| विशेष विमानों के जरिये अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को देश वापस लाया जा रहा है|



इससे पहले, दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर काबुल से 3 फ्लाइट आई हैं| ये फ्लाइट दोहा, ताजिकिस्तान होते हुए भारत आई हैं| एक फ्लाइट विस्तारा की, दूसरी एयर इंडिया की और तीसरी इंडिगो की है| सभी फ्लाइट सुबह 4:30 से 6 बजे के बीच आई हैं इंडिगो और एयर इंडिया की फ्लाइट के जरिये 250 भारतीय आए हैं|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।