मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भारतीय वायुसेना का मिग -21 बाइसन विमान दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता की मौत

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना का एक MiG-21 बाइसन विमान बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया| इस हादसे में ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता की मौत हो गई| यह विमान मध्य भारत के एक एयरबेस से एक लड़ाकू प्रशिक्षण मिशन के लि…

भारतीय वायुसेना का मिग -21 बाइसन विमान दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता की मौत
भारतीय वायुसेना का मिग -21 बाइसन विमान दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता की मौत | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना का एक MiG-21 बाइसन विमान बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया| इस हादसे में ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता की मौत हो गई| यह विमान मध्य भारत के एक एयरबेस से एक लड़ाकू प्रशिक्षण मिशन के लिए रवाना हुआ था| हादसे में ग्रुप कैप्टन की मौत पर भारतीय वायुसेना ने गहरी संवेदना व्यक्त की है|




Indian Air Force ने बयान जारी कर बताया कि भारतीय वायुसेना का एक मिग -21 बाइसन विमान आज सुबह मध्य भारत के एक एयरबेस से लड़ाकू प्रशिक्षण मिशन के लिए रवाना होते समय दुर्घटना का शिकार हो गया। दुर्घटना में भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता शहीद हो गए। वायुसेना ने हादसे के कारण का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया है।



भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जताया है। भारतीय वायुसेना ने कहा, इस दुखद दुर्घटना में भारतीय वायुसेना ने अपने ग्रुप कैप्टन ए. गुप्ता को खो दिया। भारतीय वायुसेना गहरी संवेदना व्यक्त करता है और दुख की इस घड़ी में परिवार के सदस्यों के साथ मजबूती से खड़ा है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।