मुख्य सामग्री पर जाएँ
20 सितंबर 2026

17 वर्षीय किशोर के 'अपहरण' के मामले में भारतीय सेना ने चीनी सेना से किया संपर्क, वापसी की मांग

नई दिल्ली: चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने अरुणाचल प्रदेश में घुसकर एक भारतीय युवक का अपहरण कर लिया है| इसके बाद,भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश से लापता हुए लड़के मिराम टैरोम का पता लगाने के लिए चीन क…

17 वर्षीय किशोर के 'अपहरण' के मामले में भारतीय सेना ने चीनी सेना से किया संपर्क, वापसी की मांग
17 वर्षीय किशोर के 'अपहरण' के मामले में भारतीय सेना ने चीनी सेना से किया संपर्क, वापसी की मांग | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने अरुणाचल प्रदेश में घुसकर एक भारतीय युवक का अपहरण कर लिया है| इसके बाद,भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश से लापता हुए लड़के मिराम टैरोम का पता लगाने के लिए चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) से  मदद मांगी है। भारतीय सेना ने आधिकारिक संपर्क के जरिए चीन से स्थापित प्रोटोकॉल के तहत लड़के का पता लगाने और उसे सही-सलामत वापस लौटाने की मांग की है।



रक्षा सूत्रों ने बताया,''अरुणाचल प्रदेश से लापता हुए युवक मिराम तरोन की घटना के संबंध में सूचना मिलने पर भारतीय सेना ने तुरंत PLA से संपर्क किया है। PLA से उनके पक्ष में व्यक्ति का पता लगाने और युवक को प्रोटोकॉल के अनुसार वापस करने के लिए सहायता मांगी गई है| 



अरुणाचल प्रदेश के सांसद तापिर गाओ ने बुधवार को कहा था कि पीएलए ने राज्य के अपर सियांग जिले में भारतीय क्षेत्र से 17 साल के एक लड़के का अपहरण कर लिया। उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी गृह राज्यमंत्री नीतीश प्रमाणिक को भी दी थी। बताया गया है कि भारतीय सेना को जैसे ही टैरोम के लापता होने के बारे में सूचना मिली, तो हॉटलाइन के जरिए तुरंत पीएलए से संपर्क किया गया। भारतीय सेना ने चीनी सेना को सूचित किया कि एक लड़का रास्ता भटक गया है और उसका पता नहीं चल रहा है।



तेजपुर डिफेंस पीआरओ के हैंडल से जो ट्वीट सामने आया है, उसमें बताया गया है कि पीएलए से उनके क्षेत्र में किशोर का पता लगाने और स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार उसे वापस लौटाने के लिए सहायता मांगी गई है। अरुणाचल से सांसद गाओ ने बुधवार को कहा कि घटना उस स्थान के पास घटी जहां से सांगपो नदी अरुणाचल प्रदेश में भारत में प्रवेश करती है।


ताजा घटना ऐसे समय में हुई है जब भारतीय सेना का अप्रैल 2020 से पूर्वी लद्दाख में पीएलए के साथ गतिरोध जारी है। गतिरोध को हल करने के लिए भारत और चीन के बीच 14 दौर की सैन्य स्तर की वार्ता हो चुकी है। कई दौर की वार्ता के बाद गतिरोध वाले कुछ स्थानों से सैनिकों की वापसी हुई लेकिन पूर्वी लद्दाख में हॉट स्प्रिंग्स, देपसांग और डेमचोक क्षेत्रों से सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया अभी बाकी है। इससे पहले सितंबर 2020 में पीएलए ने अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबनसिरी जिले से पांच युवकों का अपहरण कर लिया था और लगभग एक हफ्ते बाद उन्हें छोड़ा था।



भारतीय क्षेत्र के भीतर से 17 वर्षीय एक किशोर का अपहरण कर लिया

गौर हो कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग जिले में भारतीय क्षेत्र के भीतर से 17 वर्षीय एक किशोर का अपहरण कर लिया।  भाजपा सांसद तापिर गाव ने कहा कि किशोर की पहचान मिराम टैरोन के रूप में की गई है। चीनी सैनिकों ने मंगलवार को सियुंगला क्षेत्र के लुंगटा जोर इलाके से उसे अगवा किया। गाव ने लोअर सुबनसिरी जिले के जिला मुख्यालय जाइरो से फोन पर बताया कि इस वारदात के समय भागने में सफल रहे टैरोन के दोस्त जानी यायिंग ने अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया।



दोनों जिदो गांव के रहने वाले हैं

ये दोनों किशोर स्थानीय शिकारी हैं और जिदो गांव के रहने वाले हैं। सांसद ने कहा कि घटना उस जगह के पास हुई जहां से त्सांगपो नदी अरुणाचल प्रदेश में भारत की सीमा में प्रवेश करती है। त्सांगपो को अरुणाचल प्रदेश में सियांग और असम में ब्रह्मपुत्र कहा जाता है। इससे पहले, गाव ने ट्वीट किया था कि चीनी सेना ने जिदो गांव के मिराम टैरोन का 18 जनवरी को भारतीय क्षेत्र लुंगटा जोर से अपहरण कर लिया है। अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले के इस इलाके में चीन ने 2018 में कथित रूप से भारतीय सीमा में तीन से चार किमी की सड़क बना ली थी।


सांसद तापिर गाव ने कहा कि भारत सरकार की सभी एजेंसियों से किशोर की जल्द रिहाई के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया गया है। गाव ने यह भी कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रामाणिक को घटना से अवगत कराकर उनसे आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया गया है। सांसद तापिर गाव ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय सेना को टैग किया।



PM की बुजदिली बता रही, उन्हें फर्क नहीं

इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर कथित किडनैपिंग के मामले को लेकर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि बच्चे की किडनैपिंग के मामले को लेकर केंद्र सरकार की ओर से अब तक कोई रिएक्शन नहीं आया है। राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार का यह रवैया बताता है कि उसे बच्चे की किडनैपिंग की कोई परवाह नहीं है।  राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'गणतंत्र दिवस से कुछ दिन पहले भारत के एक भाग्य विधाता का चीन ने अपहरण किया है- हम मीराम तारौन के परिवार के साथ हैं और उम्मीद नहीं छोड़ेंगे, हार नहीं मानेंगे। PM की बुज़दिल चुप्पी ही उनका बयान है- उन्हें फ़र्क़ नहीं पड़ता!'


https://www.thevirallines.net/india-news-rahul-gandhi-attacks-pm-modi-over-kidnapping-of-youth-by-chinese-army-in-arunachal-pradesh


यह दुर्भाग्यपूर्ण: कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग

इस बीच अरुणाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग ने कहा कि हमें पता चला है कि चीनी सेना अरुणाचल प्रदेश के जिडो इलाके से बच्चे को किडनैप किया है। यह इलाका अपर सियांग जिले में पड़ता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अरुणाचल प्रदेश में चीनी सेना की ओर से घुसपैठ की जा रही है। यही नहीं कांग्रेस विधायक ने कहा कि इस घटना की इलाके के एसपी ने भी पुष्टि की है। निनॉन्ग एरिंग ने कहा, 'मैंने एसपी यिंगकियॉन्ग से बात की है, जिन्होंने इस घटना की पुष्टि की है। यह घटना बिसिंग इलाके के पास सांगपो नदी के नजदीक वाले इलाके में हुई है।'




सरकार को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए: कांग्रेस

अरुणाचल प्रदेश से लापता हुए युवक मिराम तरोन की घटना पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि,''यह बात सच है कि चीन हमारी ज़मीन पर अतिक्रमण करने की कोशिश कर रहा है और उन्होंने कुछ कामयाबी हासिल भी की है। सरकार को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। हम सरकार का साथ देंगे लेकिन चुप रहना कोई विकल्प नहीं है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 17 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।