नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| 25 जुलाई की सुबह तक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस संक्रमण के 48,916 नए मामले सामने आए हैं| इसके साथ ही अब देश में कुल दर्ज मरीज़ों की संख्या 13 लाख 36 हजार के करीब हो गई है| पिछले 24 घंटों में 757 लोगों की मौतें हुई हैं| इसी के साथ अब तक हुई कुल मौतों का आंकड़ा 31,358 पर पहुंच गया है|
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक,''भारत में पिछले 24घंटों में कोरोना वायरस के 48,916 नए मामले सामने आए और 757 मौतें हुईं। देश में अब COVID-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 13,36,861 है जिसमें 4,56,071 सक्रिय मामले, 8,49,431 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 31,358 मौतें शामिल हैं