मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

जब नए साल में देश का आगाज अच्छा है तो आने वाला समय भी शानदार और जानदार होना तय: प्रधानमंत्री

नई दिल्ली: PM नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (WDFC) के 306 किलोमाटर लंबे रेवाड़ी-मदार खंड का लोकार्पण किया। PM नरेंद्र मोदी ने इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन द्वार…

जब नए साल में देश का आगाज अच्छा है तो आने वाला समय भी शानदार और जानदार होना तय: प्रधानमंत्री
जब नए साल में देश का आगाज अच्छा है तो आने वाला समय भी शानदार और जानदार होना तय: प्रधानमंत्री | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: PM नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (WDFC) के 306 किलोमाटर लंबे रेवाड़ी-मदार खंड का लोकार्पण किया। PM नरेंद्र मोदी ने इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन द्वारा चलने वाली 1.5 किलोमीटर लंबी दुनिया की पहली डबल स्टैक लॉन्ग हॉल कंटेनर ट्रेन का भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''कुछ ही दिन पहले भारत ने कोरोना की दो मेड इन इंडिया वैक्सीन को मंजूरी दी है। भारत की अपनी वैक्सीन ने देशवासियों में आत्मविश्वास पैदा किया है| उन्होंने कहा,'जब नए साल में देश का आगाज अच्छा है। तो आने वाला समय भी शानदार और जानदार होना तय है।



पीएम मोदी ने कहा,'देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने के लिए चल रहे महायज्ञ ने आज एक नई गति हासिल की है। बीते दिनों आधुनिक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से किसानों के खातों में सीधे 18,000 करोड़ रुपये से ज्यादा ट्रांसफर किए गये है|



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''जापान और जापान के लोग भारत की विकास यात्रा में एक भरोसेमंद मित्र की तरह हमेशा भारत के साथ ही रहे हैं। वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण में जापान ने आर्थिक सहयोग के साथ ही भरपूर्ण टेक्नोलॉजी सपोर्ट भी दिया है। मैं जापान और जापान के लोगों का धन्यवाद करता हूं|




उन्होंने कहा,''डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के इस प्रोजेट को 21वीं सदी में भारत के लिए गेम चेंजर के रूप में देखा जा रहा है। पिछले 5-6 वर्षों के कड़े परिश्रम के बाद आज इसका एक बड़ा हिस्सा हकीकत बन गया है| आज का दिन NCR, हरियाणा और राजस्थान के किसानों, उद्यमियों, व्यापारियों के लिए नए अवसर लाया है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर चाहे ईस्टर्न हो या वेस्टर्न ये सिर्फ मालगाड़ियों के लिए आधुनिक रूट नहीं हैं। ये देश के तेज़ विकास के कॉरिडोर हैं|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।