मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) के सांसद और मुख्य प्रवक्ता संजय राउत (sanjay Raut) ने शनिवार को कहा कि पार्टी 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में 26 राष्ट्रीय विपक्षी दलों आई.एन.डी.आई.ए (इंडिया) के अगले सम्मेलन की मेजबानी करेगी।
आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा (BJP) का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों की रणनीति तैयार करने के लिए पटना (Patna) और बेंगलुरु (Bengaluru) में आयोजित पहले दो सम्मेलनों के बाद यह तीसरा सम्मेलन होगा।
संजय राउत ने कहा कि,'' पटना और बेंगलुरु के बाद I.N.D.I.A. ('इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' ) की बैठक 31 अगस्त-1 सितंबर को मुंबई में होगी। बैठक की मेजबानी शिवसेना करेगी और इसकी मेजबानी उद्धव ठाकरे करेंगे। हमारे साथ कांग्रेस और एनसीपी भी होंगी। आज की बैठक में शरद पवार, सुप्रिया सुले, पृथ्वीराज चव्हाण, नाना पटोले, अशोक चव्हाण और अन्य लोग थे|
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि,''बैठक (I.N.D.I.A) 31 अगस्त और 1 सितंबर को तय हो गई है... हमने चर्चा की है कि बैठक का उचित आयोजन कैसे किया जाए। MVA (महा विकास अघाडी) इस बैठक की मेजबानी करेगा|