मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अंतरिम बजट 2024-25 : नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा; आशा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों के लिए स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा कवर

नई दिल्‍ली: केन्‍द्रीय वित्‍त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में अंतरिम बजट 2024-25 पेश करते हुए नए मेडिकल कॉलेज खोले जाने का प्रस्‍ताव किया।ये नये मेडिकल कॉलेज विभिन्‍न विभाग…

अंतरिम बजट 2024-25 : नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा; आशा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों के लिए स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा कवर
अंतरिम बजट 2024-25 : नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा; आशा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों के लिए स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा कवर | फ़ोटो: TVL News

 नई दिल्‍ली: केन्‍द्रीय वित्‍त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में अंतरिम बजट 2024-25 पेश करते हुए नए मेडिकल कॉलेज खोले जाने का प्रस्‍ताव किया।


ये नये मेडिकल कॉलेज विभिन्‍न विभागों में मौजूदा अस्‍पतालों की बुनियादी सुविधाओं का इस्‍तेमाल करते हुए खोले जाएंगे। वित्‍त मंत्री ने कहा कि इस मुद्दे के निरीक्षण और जरूरी सिफारिश करने के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। 


उन्‍होंने कहा कि इस पहल से न केवल युवाओं के लिए डॉक्‍टर बनने के अवसर बढ़ाने में मदद मिलेगी बल्कि लोगों के लिए स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं में भी सुधार लाया जा सकेगा।


निर्मला सीतारमण ने यह भी प्रस्‍ताव किया कि आशा, आंगनवाड़ी कर्मियों और सहायकों को भी आयुष्‍मान भारत योजना के तहत लाया जाएगा।




स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री, डॉ भारती प्रवीण पवार ने कहा कि,''आज के बजट में सर्वाइकल कैंसर के टीकाकरण को शामिल किया गया...आशा बहनों, आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर्स को भी आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा गया है। मेडिकल कॉलेज की संख्या बढ़ाने की बात भी इस बजट में की गई है.

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 फ़रवरी 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।