मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अंतरिम बजट 2024-25 : ‘वर्ष 2014 तक के आर्थिक हालात और मौजूदा स्थिति’ पर श्‍वेत-पत्र लाएगी सरकार

नई दिल्‍ली: वित्‍त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में अंतरिम बजट 2024-25 पेश करते हुए कहा कि वर्ष 2014 में जब हमारी सरकार ने बागडोर संभाली थी, त‍ब अर्थव्‍यवस्‍था को चरण-दर-चरण…

अंतरिम बजट 2024-25 : ‘वर्ष 2014 तक के आर्थिक हालात और मौजूदा स्थिति’ पर श्‍वेत-पत्र लाएगी सरकार
अंतरिम बजट 2024-25 : ‘वर्ष 2014 तक के आर्थिक हालात और मौजूदा स्थिति’ पर श्‍वेत-पत्र लाएगी सरकार | फ़ोटो: TVL News

 नई दिल्‍ली:  वित्‍त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में अंतरिम बजट 2024-25 पेश करते हुए कहा  कि वर्ष 2014 में जब हमारी सरकार ने बागडोर संभाली थी, त‍ब अर्थव्‍यवस्‍था को चरण-दर-चरण दुरुस्‍त करने और शासन प्रणाली को सही रास्‍ते पर लाने की जिम्‍मेदारी बहुत बड़ी थी। उन्‍होंने कहा कि उस वक्‍त की मांग थी कि लोगों की उम्‍मीदें जगें,  निवेश आकर्षित किया जाए और अति आवश्‍यक सुधार के लिए समर्थन जुटाया जाए। सरकार ने ‘राष्‍ट्र प्रथम’  के मजबूत विश्‍वास के साथ इसे सफलतापूर्वक हासिल किया।


केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री ने तब की और अब की अर्थव्‍यवस्‍था पर बात करते हुए कहा कि उन वर्षों के संकटों से पार पा लिया गया है  और हमारी अर्थव्‍यवस्‍था सर्वांगीण विकास के साथ उच्‍च टिकाऊ विकास की राह पर बढ़ चली है। उन्‍होंने घोषणा की कि सरकार अर्थव्‍यवस्‍था पर सदन के पटल पर श्‍वेत पत्र पेश करेगी, ताकि ये पता चल सकें कि वर्ष 2014 तक हम कहां थे और अब कहां हैं। उन्‍होंने कहा कि श्‍वेत पत्र का मकसद उन वर्षों के कुप्रबंधन से सबक सीखना है।


शासन, विकास और निष्पादन,श्रीमती सीतारमण ने कहा कि शासन के अनुकरणीय ट्रैक रिकॉर्ड, विकास एवं प्रदर्शन, प्रभावी प्रदायगी और ‘जन कल्याण’ ने सरकार को लोगों का भरोसा, विश्‍वास और आशीर्वाद दिलाया है। इससे पता चलता है कि आने वाले वर्षों और दशकों में नेक इरादे, सच्‍ची लगन और भरपूर प्रयासों से ‘विकसित भारत’ के लक्ष्‍य को हासिल किया जा सकता है,  चाहे इसके लिए जितना भी जतन करना पड़े।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 फ़रवरी 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।