मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कोविड वैक्सीनेशन की गति को बनाए रखना खासा महत्वपूर्ण: समीक्षा बैठक में अधिकारियों से बोले पीएम

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री ने देश में टीकाकरण की प्रगति और कोविड के हालात की समीक्षा के लिए शीर्ष अधिकारियों के साथ एक बैठक की है।अधिकारियों ने देश में टीकाकरण की प्रगति पर प्रधानमंत्री के सामने एक विस्…

कोविड वैक्सीनेशन की गति को बनाए रखना खासा महत्वपूर्ण: समीक्षा बैठक में अधिकारियों से बोले पीएम
कोविड वैक्सीनेशन की गति को बनाए रखना खासा महत्वपूर्ण: समीक्षा बैठक में अधिकारियों से बोले पीएम | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री ने देश में टीकाकरण की प्रगति और कोविड के हालात की समीक्षा के लिए शीर्ष अधिकारियों के साथ एक बैठक की है।अधिकारियों ने देश में टीकाकरण की प्रगति पर प्रधानमंत्री के सामने एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। प्रधानमंत्री को उम्रवार टीकाकरण के बारे में बताया गया। प्रधानमंत्री को विभिन्न राज्यों में स्वास्थ्य कर्मचारियों, फ्रंटलाइन कर्मचारियों और सामान्य जनसंख्या के टीकाकरण की स्थिति के बारे में भी बताया गया।



अधिकारियों ने आने वाले महीनों में वैक्सीन की आपूर्ति और उत्पादन बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में प्रधानमंत्री को अवगत कराया।



प्रधानमंत्री को बताया गया कि पिछले छह दिनों में 3.77 करोड़ डोज लगा दी गई हैं, जो मलेशिया, सऊदी अरब और कनाडा जैसे देशों की कुल आबादी से ज्यादा है। इस बात पर भी चर्चा की गई कि देश में 128 जिलों में 45 वर्ष से अधिक उम्र की 50 प्रतिशत से ज्यादा और 16 जिलों में 45 वर्ष से अधिक उम्र की 90 प्रतिशत से ज्यादा आबादी का टीकाकरण कर दिया गया है।



प्रधानमंत्री ने इस हफ्ते टीकाकरण की गति में बढ़ोतरी पर संतोष जाहिर किया और इस बात पर जोर दिया कि इस गति को बनाए रखना खासा महत्वपूर्ण है।



अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को बताया कि वे टीकाकरण के उद्देश्य से लोगों तक पहुंचने के नए तरीके खोजने और उन्हें लागू करने के लिए राज्य सरकारों के साथ संपर्क में हैं। प्रधानमंत्री ने इन प्रयासों में एनजीओ और अन्य संगठनों को जोड़ने की जरूरत पर बात की।




प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को राज्यों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि जांच की गति कम न हो, क्योंकि किसी भी क्षेत्र में संक्रमण में बढ़ोतरी पर नजर रखने और रोक के लिए यह एक बेहद महत्वपूर्ण हथियार है।




अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को वैश्विक स्तर पर कोविन प्लेटफॉर्म में बढ़ती दिलचस्पी के बारे में भी अवगत कराया। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे सभी देशों की सहायता के लिए प्रयास किए जाने चाहिए, जिन्होंने कोविन प्लेटफॉर्म के रूप में भारत की समृद्ध तकनीक विशेषज्ञता में

 दिलचस्पी दिखाई है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।