मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

वाराणसी में नीलकंठ मोड़ पर दीवार ढहा, एक मजदूर की मौत

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक इलाके में दीवार ढहने से कुछ लोग घायल हो गए। वाराणसी में निर्माणाधीन काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परिसर से सटे नीलकंठ मोड़ पर शनिवार को निर्माणाधीन मकान की दीवार ढहने स…

वाराणसी में नीलकंठ मोड़ पर दीवार ढहा, एक मजदूर की मौत
वाराणसी में नीलकंठ मोड़ पर दीवार ढहा, एक मजदूर की मौत | फ़ोटो: TVL News

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक इलाके में दीवार ढहने से कुछ लोग घायल हो गए।  वाराणसी में निर्माणाधीन काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परिसर से सटे नीलकंठ मोड़ पर शनिवार को निर्माणाधीन मकान की दीवार ढहने से मलबे में तीन मजदूर दब गए।



साथी मजदूरों और एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला और कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 52 वर्षीय मेवालाल प्रजापति की मौत हो गई।



वहीं 42 वर्षीय गणेशू यादव और 45 वर्षीय शकर यादव की हालत गंभीर है। घटनास्थल पर एसपी ज्ञानवापी और चौक थाने की पुलिस पहुंच जांच पड़ताल कर रही है। इससे पहले भी मई महीने में कारीडोर परिक्षेत्र में एक जर्जर आवास गिरने से हादसा हुआ था।



वाराणसी NDRF के डिप्टी कमांडेंट ने बताया, "हमें सूचना मिली की एक दीवार गिर गई है। हमने पहुंचकर एक व्यक्ति को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया है।




बताया जाता है कि नीलकंठ मोड़ स्थित दूध की दुकान के एक हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा था कि तभी मकान का दूसरा हिस्सा भरभराकर गिर गया। मलबे में दबे घायलों की चीख-पुकार सुनकर कॉरिडोर में काम कर रहे मजदूर और अन्य राहगीर राहत बचाव में जुटे, तब तक सूचना पाकर एनडीआरएफ भी पहुंच गई।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।