मुंबई: संजय राउत के बयान पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा,''ये जबरदस्ती का मामला नहीं है उनकी पार्टी अलग है हमारी पार्टी अलग है। हमारे आलाकमान निर्णय लेते हैं। नाना पटोले ने कहा,''महाराष्ट्र में (BJP-NCP MLA अजीत पवार) अंधेरे में सरकार बनी थी और सरकार बनने के बाद जो तमाशा हुआ वो पूरे देश ने देखा था|
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा,''''सत्ता की हमें ज़रूरत नहीं थी जिन्हें ज़रूरत थी वो सोनिया गांधी जी के पास गए थे|
आज सुबह शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि,'' शिवसेना और NCP गोवा में (Goa Assembly Elections 2022) एक साथ चुनाव लड़ेगी| राउत ने कहा कि,''प्रफुल पटेल गोवा में हैं, मैं अभी गोवा जा रहा हूं। हमने कोशिश की, महाराष्ट्र अघाड़ी की तरह ही गोवा में भी एक अघाड़ी बने लेकिन कांग्रेस को लगता है कि गोवा में उन्हें पूरा बहुमत मिल सकता है। शिवसेना और NCP गोवा में एक साथ चुनाव लड़ेगी|
दरअसल, गोवा में महाराष्ट्र गठबंधन के प्रयोग को दोहराने का विचार था, लेकिन कांग्रेस ने ऐसा (गोवा में गठबंधन) करने से इनकार कर दिया| NCP नेता पटेल ने कहा, ‘कांग्रेस का कहना है कि वे गोवा में अपने दम पर चुनाव जीत सकती है|