नई दिल्ली: घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "जब वोट लगे घटने, तो चुनावी तोहफ़े लगे बटने ! खरगे ने कहा,''जनता की गाढ़ी कमाई लूटने वाली, निर्दयी मोदी सरकार, अब माताओं-बहनों से दिखावटी सद्भावना जता रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार से पूछा,''साढ़े 9 सालों तक ₹400 का LPG सिलेंडर, ₹1100 में बेच कर, आम आदमी की ज़िंदगी तबाह करते रहे, तब कोई “स्नेह भेंट” की याद क्यों नहीं आई ?
खरगे ने कहा, "भाजपा सरकार ये जान लें कि 140 करोड़ भारतीयों को साढ़े 9 साल तड़पाने के बाद “चुनावी लॉलीपॉप” थमाने से काम नहीं चलेगा। आपके एक दशक के पाप नहीं धुलेंगे।
भाजपा लागू कमरतोड़ महँगाई का मुक़ाबला करने के लिए, कांग्रेस पार्टी पहली बार कई राज्यों में ग़रीबों के लिए केवल ₹500 का सिलेंडर करने वाली है।कई राज्य, जैसे राजस्थान, इसे लागू भी कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: ₹200 सस्ता हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर, उज्ज्वला योजना के तहत 75 लाख नए एलपीजी कनेक्शन मुफ्त...
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा,'मोदी सरकार ये जान लें कि 2024 में देश की परेशान जनता के ग़ुस्से को ₹200 की सब्सिडी से कम नहीं किया जा सकता।
INDIA से डर अच्छा है, मोदी जी !
यह भी पढ़ें: यह किस्सा है 'डेमोकुर्सी' का...: LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती पर जयराम रमेश