नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद जदयू नेता के.सी. त्यागी ने कहा, "सरकार के इशारे पर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। जांच एजेंसी खुद भी जांच के घेरे में आ गई है।
RJD सांसद मनोज झा ने संजय सिंह के पिता से की मुलाकात, कहा- कोई चिंता नहीं करनी है
के.सी. त्यागी ने कहा,''मैं संजय सिंह जी की गिरफ्तारी की निंदा करता हूं। काफी लंबे समय वे सरकार की गलत नीतियों को खिलाफ आवाज उठा रहे थे। जान बूझकर दिल्ली सरकार और AAP को बदनाम करने के लिए कार्रवाई की गई है... शासक दल (Modi Govt) के नए सहयोगी और साथी बने हैं, जिसमें ED और CBI प्रमुख हैं।'''
ये भी पढ़ें: दिल्ली शराब घोटाला मामले में घर पर छापेमारी के बाद ED ने संजय सिंह को किया गिरफ्तार
त्यागी ने कहा,' हम जांच एजेंसियों के खिलाफ नहीं है उनके दुरुपयोग के खिलाफ हैं। हमें लगता है कि विपक्षी दल के प्रमुख नेताओं के विरुद्ध समय-समय पर बदले की भावना से ये कार्रवाई की जाती है।''
ये भी पढ़ें:AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED का छापा, AAP बोलीं -यह सिर्फ PM मोदी का डर है