मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

संजय सिंह के परिवार के सदस्यों से मिले केजरीवाल, बोले- 'सर से पैर' तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं मोदी जी

नई दिल्‍ली: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ ब…

संजय सिंह के परिवार के सदस्यों से मिले केजरीवाल, बोले- 'सर से पैर' तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं मोदी जी
संजय सिंह के परिवार के सदस्यों से मिले केजरीवाल, बोले- 'सर से पैर' तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं मोदी जी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ बुधवार रात संजय सिंह के आवास पर पहुंचे। अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ AAP सांसद संजय सिंह के परिवार के सदस्यों से मिले।



संजय सिंह के परिवार के सदस्यों से मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आम आदमी पार्टी एक कट्टर ईमानदार पार्टी है। सब जानते हैं कि ईमानदारी का रास्ता बहुत कठिन होता है। आज अगर हम ईमानदारी का रास्ता छोड़ दें तो हमारी सारी समस्याएं खत्म हो जाएगी। इनकी दुखती रग यही है कि ये लोग सिर से पैर तक भ्रष्टाचारी हैं और इनके पास हमारी ईमानदारी का काउंटर नहीं है। इन लोगों ने हमें बदनाम करने की हर संभव कोशिश कर ली है। पिछले एक साल से इन्होंने शराब घोटाले का नया राग अलापा है। इन लोगों ने हजारों रेड मारी लेकिन इन लोगों को कुछ नहीं मिला। बस जबरन लोगों को गिरफ्तार किए जा रहे हैं।"



ये भी पढ़ेंRJD सांसद मनोज झा ने AAP सांसद संजय सिंह के पिता दिनेश सिंह से कहा, "कोई चिंता नहीं करनी है।" 


केजरीवाल ने कहा, "आज इन्होंने संजय सिंह को गिरफ्तार किया। संजय सिंह नरेंद्र मोदी जी के भ्रष्टाचार के खिलाफ देश के सबसे बुलंद आवाज हैं। मोदी जी सर से पैर तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। मुझे लगता है कि मोदी जी आजाद भारत के सबसे भ्रष्ट प्रधानमंत्री हैं। कल जब इनकी सरकार नहीं रहेगी और इनके कारनामों की जांच की जाएगी तब पता चलेगा कि इन्होंने कितना भ्रष्टाचार किया है। उस भ्रष्टाचार के खिलाफ संसद के अंदर और बाहर संजय सिंह की आवाज थी जो मोदी जी से बर्दाश्त नहीं हो रही थी।"



ये भी पढ़ेंदिल्ली शराब घोटाला मामले में घर पर छापेमारी के बाद ED ने संजय सिंह को किया गिरफ्तार



दिल्ली एक्साइज पॉलिसी 2021-22 में कथित अनियमितताओं की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में उनके आवास पर तलाशी के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। 


ये भी पढ़ें:AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED का छापा, AAP बोलीं -यह सिर्फ PM मोदी का डर है



ईडी ने आरोप लगाया है कि संजय सिंह ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी 2021-22 के निर्माण और कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे कुछ शराब निर्माताओं, थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं को फायदा हुआ। अधिकारियों ने कहा कि सिंह को धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है और उसे दिल्ली की एक अदालत में पेश किया जाएगा।



ये भी पढ़ें: 'मेरा बेटा निर्दोष है': संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनकी मां हुई भावुक










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अक्टूबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।