मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बिहार में एनडीए के टूटने की अटकलों पर जेपी नड्डा ने लगाया विराम, बोले-इस बार भी हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे

नई दिल्ली: लोजपा(LJP) अध्यक्ष चिराग पासवान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच बढ़ रहे खींचतान के बीच बिहार में एनडीए के टूटने की अटकलों पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लगाया विराम। भाजपा अध…

बिहार में एनडीए के टूटने की अटकलों पर जेपी नड्डा ने लगाया विराम, बोले-इस बार भी हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे
बिहार में एनडीए के टूटने की अटकलों पर जेपी नड्डा ने लगाया विराम, बोले-इस बार भी हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: लोजपा(LJP) अध्यक्ष चिराग पासवान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच बढ़ रहे खींचतान के बीच बिहार में एनडीए के टूटने की अटकलों पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लगाया विराम। भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने रविवार को कहा, भारतीय जनता पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।




भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए रविवार को घोषणा की कि भाजपा बिहार विधानसभा चुनाव जद-यू और लोजपा के साथ मिलकर लड़ेगी। जद-यू व लोजपा हालांकि सार्वजनिक तौर पर एक-दूसरे के खिलाफ बयान देती रही हैं। कहा, "जब भाजपा, जद-यू और लोक जनशक्ति पार्टी एकजुट हुई थीं, तब बिहार में राजग की जीत हुई थी। इस बार भी भाजपा, जद-यू और लोजपा मिलकर चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी।"





आगामी बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर बिहार प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा,-रजब-जब भाजपा, JDU और LJP साथ आई है, तब-तब बिहार में NDA की जीत हुई है। इस बार भी हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे। हमें केवल स्वयं ही जीत हासिल नहीं करनी है, बल्कि सहयोगी दलों को भी जीत हासिल करानी है|





जेपी नड्डा ने कहा,-बिहार के विषय में हम सब जानते हैं कि देश की राजनीति में एक विशेष स्थान बिहार ने हमेशा रखा है। चाहे वो राजनीतिक विषय हो, सामाजिक विषय हो, सांस्कृतिक पक्ष हो, हर क्षेत्र में बिहार ने नेतृत्व किया है|बिहार ने राजनीतिक और सामाजिक चेतना को बहुत ही ऊपर रखा है। चंपारण सत्याग्रह को या नव निर्माण आंदोलन को या जय प्रकाश जी को हम याद करें, तो हमें पता लगता है जब सभी ने समझौता कर लिया था, तब बिहार ने नेतृत्व दिया है




जेपी नड्डा ने कहा,-कोरोना ऐसी बीमारी है जिसको भूतकाल में किसी ने नहीं देखा था। विकसित से विकसित देशों ने भी कोरोना संकट में खुद को असहाय समझा। ऐसे समय में मोदी जी ने स्पष्ट कहा कि जान है, तो जहान है। 130 करोड़ देशवासियों को सुरक्षित करने के लिए उन्होंने समय पर लॉकडाउन का फैसला लिया| बिहार का रिकवरी रेट आज 73.48 प्रतिशत है। 10 करोड़ डोर टू डोर स्क्रिनिंग बिहार में की गई है। राज्य में 35 हजार से बढ़कर आज 1 लाख टेस्ट हो रहे हैं। इसके लिए में बिहार सरकार को बधाई देता हूं|




जेपी नड्डा ने कहा,-आत्मनिर्भर भारत से देश को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है। 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज दिया गया। 3 लाख करोड़ रुपये एमएसएमई सेक्टर को दिया गया, इसमें से 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा वितरित भी कर दिए गए हैं। कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 1 लाख करोड़ रुपये दिए गए हैं|लगभग 2.5 करोड़ किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आसान और रियायती क्रेडिट देना सरकार ने तय किया है। इसके लिए किसानों को प्रेरित करना भी हमारा ही काम है|





जेपी नड्डा ने कहा,-प्रधानमंत्री जी ने वोकल फॉर लोकल की बात की है। बिहार में हमें मखाना उद्योग को आगे बढ़ाना है, मधुबनी पेंटिंग, भागलपुर के शिल्क उद्योग को भी हमें आगे बढ़ाना है। मुजफ्फरपुर की लीची, मधुबनी का शहद, इन सबको हमें आत्मनिर्भर भारत के तहत आगे बढ़ाना है|आज हम बड़े गौरव के साथ कह सकते हैं कि नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आजाद भारत में, आजाद राष्ट्रीय शिक्षा नीति बनी है। इस पॉलिसी की विशेषता को सभी कार्यकर्ता समझें, इसके बुनियादी ढांचे को समझें|











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।