नई दिल्ली: चीन ने आधिकारिक तौर पर अपने "मानक मानचित्र" का 2023 संस्करण जारी किया है, जिसमें अरुणाचल प्रदेश राज्य और अक्साई चिन क्षेत्र को उसके क्षेत्र के हिस्से के रूप में दिखाया गया है, जिस पर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा, "पहले मोदी जी कहते थे कि हमें चीन को लाल आखें दिखानी चाहिए, लेकिन अब हमें ऐसा होता कुछ दिखाई नहीं दे रहा, अब लगता है कि एक ही झूले पर बैठ कर बात होती है।
चीन के नए आधिकारिक नक्शे में अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन पर दावा करने पर कपिल सिब्बल ने कहा, ''पहले , विपक्ष में बैठे प्रधानमंत्री मोदी कहते थे कि हमें चीन को लाल आखें दिखानी चाहिए, लेकिन अब हमें ऐसा होता कुछ दिखाई नहीं दे रहा, अब लगता है कि एक ही झूले पर बैठ कर बात होती है। विदेश मंत्री ने खुद कहा है कि चीन हमसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसलिए हम ज्यादा कुछ कर नहीं सकते, इससे लगता है कि हमारे पास बातचीत की क्षमता नहीं है।"
यह भी पढ़ें: चीन ने जारी किया नया मैप, अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन क्षेत्र को बताया अपना हिस्सा
चीन द्वारा अपने नए नक्शे में भारतीय भूमि पर दावा करने पर AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'भारत के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पड़ोसी देश अपनी सीमाओं से बाहर आकर नई भूमि पर दावा कर रहे हैं। हालांकि भारत सरकार अपने ही देश में अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए इसे स्वीकार नहीं कर रही है। इसका फायदा चीन को मिल रहा है|