जयपुर:राजस्थान के बीजेपी विधायक कैलाश मेघवाल के उन्हें (केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को) सार्वजनिक तौर पर ''भ्रष्टाचारी'' बताने वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "वह (कैलाश मेघवाल) मुझे मंच से धमकी दे रहे थे कि इस बार मुझे टिकट दोगे या नहीं। मैंने कहा कि टिकट पार्टी तय करती है। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की होगी और उन्हें पता चल गया होगा कि उन्हें टिकट नहीं मिल रहा है...|अर्जुनराम मेघवाल ने कहा, " जब वह कांग्रेस सीएम की प्रशंसा कर रहे हैं तो यह स्वाभाविक है कि वह मेरी आलोचना करेंगे।"
दरअसल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक कैलाश मेघवाल ने सोमवार को अपनी ही पार्टी के नेता अर्जुनराम मेघवाल को भ्रष्ट बता दिया था। उन्होंने कहा था कि अर्जुन राम मेघवाल भ्रष्टाचारी नम्बर एक है। मैं PM मोदी को लिखूंगा, इसे मंत्रिमंडल से बाहर करो। मेघवाल ने सीएम अशोक गहलोत को बेहतर मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को बेहतर सांसद बताया था।
शाहपुर में कैलाश मेघवाल ने कहा था,'' यह अर्जुन राम मेघवाल भ्रष्टाचारी नम्बर एक है। इसके खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मुकदमे चल रहे हैं। मैं मोदी को चिट्ठी लिखने वाला हूं …भाई तुमने जिसको मंत्री बनाया है …कानून मंत्री। वह भ्रष्टाचार में लिप्त अफसर था। तभी लाखों रुपए का भ्रष्टाचार किया था। गरीब और मजबूर लोगों को भी नहीं छोड़ा इसने और बचने के लिए राजनीति में आ गया।
कैलाश मेघवाल ने कहा,''आज भी उसके खिलाफ मुकदमे चल रहे हैं। मैं जब यहां आया मुझे बताया गया गया कि सीपी जोशी उस समय भीलवाड़ा के सांसद थे और केंद्र सरकार में मंत्री भी थे। यह उन्हीं की बदौलत है कि आज हम यहां पर चंबल का पानी पी रहे हैं। उसी सीपी जोशी ने आपकी सड़कों को सुधारा है। आज अशोक गहलोतजी ने शाहपुरा का भला किया है।