नई दिल्ली: कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की सोमवार को एक अहम बैठक हो रही है जिसमें पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।कांग्रेस में पार्टी नेतृत्व की मांग को लेकर घमासान मचा हुआ है| कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक से पहले पार्टी के कई नेताओं का लिखा हुआ एक पत्र सामने आया था जिसमें पार्टी में आमूलचूल परिवर्तन और सुधार करने की मांग की गई थी।
कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में सोमवार को राहुल गांधी ने पत्र लिखने वाले सभी नेताओं को भाजपा का एजेंट बता दिया। इसके बाद पत्र लिखने वाले नेताओं में से एक गुलाब नबी आजाद ने कहा कि अगर ये साबित हो जाए कि वो भाजपा से सांठ-गांठ कर रहे हैं तो वो पार्टी छोड़ देंगे।वहीं दूसरे वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने भी राहुल गांधी के इस बयान पर नाराजगी जताई है|
राहुल गांधी के बयान पर कपिल सिब्बल ने कहा, ‘राहुल गांधी का कहना है कि ‘हम BJP के साथ साठगांठ कर रहे हैं।कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि,' राहुल गांधी कहते हैं, "हमारी भाजपा से मिलीभगत है" ... पिछले 30 सालों में कभी भी किसी मुद्दे पर बीजेपी के पक्ष में बयान नहीं दिया। फिर भी "हमारी भाजपा से मिलीभगत है"!
सिब्बल ने ट्वीट कर लिखा, ' राहुल गांधी कहते हैं कि हमारी बीजेपी के साथ सांठ-गांठ है, मैंने राजस्थान हाईकोर्ट में पार्टी को सफलता दिलाई| मणिपुर में बीजेपी के खिलाफ पूरी ताकत से पार्टी का बचाव किया| पिछले 30 सालों में बीजेपी के पक्ष में एक भी बयान नहीं दिया| फिर भी हम पर बीजेपी से सांठ-गांठ का आरोप लग रहा है|
गुलाम नबी आजाद ने कहा, अगर साबित हुआ कि मैं बीजेपी से मिला हुआ हूं तो अभी इस्तीफा दे दूंगा| CWC की बैठक के दौरान गुलाम नबी आज़ाद ने कहा कि अगर राहुल गांधी की "भाजपा के साथ मिलीभगत" की टिप्पणी सही साबित हुई तो वे इस्तीफा दे देंगे : स्रोत
फिलहाल,''कपिल सिब्बल ने अपना ट्वीट हटाया, बोले- राहुल गांधी ने व्यक्तिगत रूप से कहा कि उन्होंने ऐसी कोई बात नहीं की थी|कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने "भाजपा के साथ मिलीभगत" पर किए गए अपने ट्वीट को वापिस लिया।
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में राहुल गांधी के संबोधन को लेकर को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से कहा गया है कि राहुल गांधी ने 'बीजेपी के साथ मिलीभगत' जैसा या इससे मिलता-जुलता एक शब्द भी नहीं बोला था| इसके बाद वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने अपना ट्वीट वापस ले लिया है| सिब्बल ने कहा, 'राहुल गांधी ने निजी तौर पर मुझे बताया है कि उन्होंने ऐसी कोई बात नहीं कही थी जो बताई जा रही है, इसके बाद मैंने अपना ट्वीट वापस ले लिया है.|