नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक केआर रमेश कुमार ने गुरुवार को विधानसभा में बेहद विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि 'जब बलात्कार होना ही है, तो लेटो और मजे लो.' अब इस बयान पर उन्होंने माफी मांगी है| अपने रेप वाले बयान पर कांग्रेस विधायक रमेश कुमार ने कहा कि,'''अगर इससे महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचा है तो मुझे माफी मांगने में कोई आपत्ति नहीं है। मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं|
गुरुवार को रमेश कुमार ने विधानसभा में कहा था, 'देखिए, एक कहावत है- 'जब बलात्कार होना ही है, तो लेटो और मजे लो। इस पर विधानसभा अध्यक्ष कागेरी उन्हें रोकने की बजाए जोर-जोर से ठहाके लगाते हैं| माननीयों का सदन में इस तरह के व्यवहार पर सोशल मीडिया पर जबरदस्त गुस्सा है। बवाल बढ़ता देख रमेश कुमार ने विधानसभा में आज अपने विवादित बयान पर माफी मांग ली है। उन्होंने कहा, 'अगर इससे महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंची हो तो मुझे माफी मांगने में कोई दिक्कत नहीं है। मैं अपनी दिल की गहराई से माफी मांगता हूं।'
रमेश के माफी मांगने के बाद विधानसभा स्पीकर हेगड़े ने कहा कि रमेश कुमार ने अब माफी मांग ली है और उन्हें अब इस मामले में और ज्यादा नहीं घसीटना चाहिए।
हम प्रदर्शन कर रहे हैं: कर्नाटक सरकार में मंत्री
रमेश कुमार के विधानसभा में रेप वाले बयान पर कर्नाटक सरकार में मंत्री शशिकला जोले ने कहा कि,'''रमेश कुमार विधायक व स्पीकर रह चुके हैं उनके प्रति काफी सम्मान है, लेकिन उन्होंने ऐसा कहा इसके ख़िलाफ हम प्रदर्शन कर रहे हैं। वो अनुभवी नेता हैं। रमेश कुमार के बयान पर अध्यक्ष को उन्हें रोकना चाहिए था|
'ऐसी अभद्र टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी:कांग्रेस नेता मलिलकार्जुन खड़गे
के.आर. रमेश कुमार के बयान पर कांग्रेस नेता मलिलकार्जुन खड़गे ने कहा,''ऐसी अभद्र टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी। वो वरिष्ठ नेताओं में से हैं, उन्होंने ऐसा क्यों कहा ये समझ नहीं आ रहा है। अब उन्हें इस ग़लती का एहसास हुआ है और उन्होंने माफी मांगी है। लेकिन इस तरह की बातें कतई नहीं करनी चाहिए|
बोलना ये सही नहीं: केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी विधानसभा ने कहा,'में ये बोलना ये सही नहीं है। कांग्रेस राजनीति का स्तर किस लेवल पर लेकर जा रही है ये इसका सबूत है। के.आर. रमेश कुमार काफी वरिष्ठ नेता हैं|
पार्टी से निष्काषित करें: कांग्रेस स्मृति ईरानी
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा,''विधानसभा जो महिला को संरक्षित करने का संकल्प लेती है उस धरा पर कांग्रेस नेता ने जो बयान दिया है वो शर्मनाक है। कांग्रेस का वो नेतृत्व जो उत्तर प्रदेश में कहता है मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं। तो पहले कांग्रेस इस नेता को अपनी पार्टी से निष्काषित करें|
रमेश कुमार के बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया सिंह पटेल ने कहा,''मुझे आश्चर्य है कि राज्य के सदन में ऐसे लोग बैठे हैं जिन्हें महिला के प्रति न आदर और न सम्मान है। जिन लोगों ने इन्हें चुनकर वहां भेजा उन्हें एक बार सोचना चाहिए। इनकी पार्टी को ऐसे विधायक पर सख़्त कार्रवाई करनी चाहिए|
'रेप रोक न सको तो लेटकर मजे लो'
कांग्रेस विधायक के आर रमेश कुमार ने गुरुवार को कर्नाटक की विधानसभा में बलात्कार को लेकर बेहद विवादित टिप्पणी की है। कुमार ने कहा, “ऐसी कहावत है कि जब बलात्कार होना ही है तो लेट जाओ और मजे लो और अभी आप (विधानसभा अध्यक्ष ) इसी हालत में हैं।” के आर रमेश कुमार विधानसभा के अध्यक्ष रहे हैं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में उनका नाम शुमार है।
कुमार ने यह टिप्पणी उस वक़्त की जब कांग्रेस के कुछ विधायक विधानसभा अध्यक्ष से किसानों के मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग कर रहे थे।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने कहा कि अगर हर एक को वक़्त दिया जाएगा तो सत्र कैसे चल पाएगा। उन्होंने विधायकों से कहा कि वे लोग जो भी फ़ैसला करेंगे, वे उसे स्वीकार कर लेंगे और जो भी हालात अभी हैं, हमें उसका आनंद लेना चाहिए। इसके बाद कुमार ने इस विवादित टिप्पणी से मौजूदा स्थिति की तुलना करने की कोशिश की।
कुमार की इस विवादित टिप्पणी के बाद विधानसभा में कई विधायकों ने जोर के ठहाके लगाए। बयान पर विवाद होने के बाद कांग्रेस विधायक ने माफ़ी मांग ली है और कहा है कि आगे से वे शब्दों का चयन बेहद सोच-समझकर करेंगे।