मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

समाजवादी विजय रथ यात्रा' लेकर रायबरेली पहुंचे अखिलेश यादव, बोले- भाजपा ने जनता को दी सिर्फ दिक्कत, ज़िल्लत और किल्लत

रायबरेली, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होने से पहले उत्तर प्रदेश को मथने में लगे हैं। शुक्रवार को अखिलेश यादव ने…

समाजवादी विजय रथ यात्रा' लेकर रायबरेली पहुंचे अखिलेश यादव, बोले- भाजपा ने जनता को दी सिर्फ दिक्कत, ज़िल्लत और किल्लत
समाजवादी विजय रथ यात्रा' लेकर रायबरेली पहुंचे अखिलेश यादव, बोले- भाजपा ने जनता को दी सिर्फ दिक्कत, ज़िल्लत और किल्लत | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होने से पहले उत्तर प्रदेश को मथने में लगे हैं। शुक्रवार को अखिलेश यादव ने ''समाजवादी विजय रथ यात्रा' का सातवां चरण प्रारंभ किया। अखिलेश यादव रथ लेकर कांग्रेस के गढ़ रायबरेली पहुंचे हैं, जहां पर वह दो दिन विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे।



रायबरैली में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 'जनता समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी है। भाजपा ने जनता को सिर्फ दिक्कत, ज़िल्लत और किल्लत दी है। योगी सरकार कहती है कि ऑक्सीजन की कमी से किसी की मृत्यु नहीं हुई है। मुख्यमंत्री जी केवल झूठ बोलना जानते हैं|



रायबरेली के बछरावां में अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी पार्टी ने छोटे दलों को साथ लेने के क्रम में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया है। प्रदेश में समाजवादी पार्टी दमदारी के साथ चुनाव लड़ेगी। हमको भरोसा है कि जनता भी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनवाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि जनता के बीच भाजपा ने हर चीज में किल्लत पैदा की है। भाजपा ने दिक्कत, किल्लत और जिल्लत दी है।



उन्होंने कहा कि यूपी की जनता बदलाव चाहती है। भाजपा की सरकार को लैपटॉप नहीं सकी। हम तो छोटे दलों को साथ लेकर चल रहे हैं। प्रदेश की जनता तो सिर्फ धोखा मिला है। अब जनता यूपी में परिवर्तन चाहती है। उन्होंने कहा कि लोगों का उत्साह बता रहा है कि परिवर्तन होगा। 



बछरावां में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय पार्टी अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा झूठों की सरकार है । लैपटॉप टैबलेट देने का वादा करने वाली सरकार ने सिर्फ झूठ की टेबलेट दी है । गैस सिलिंडर लोग भरवा नहीं पा रहे हैं। सिलिंडर स्टूल की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। महामारी में हजारों लोग बिना ऑक्सीजन के मरे । उनके लिए सरकार ने कुछ नहीं किया ।




समाजवादी पार्टी का विजय रथ बछरावां चौराहे पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं उनका जोरदार स्वागत किया। अखिलेश यादव ने तिरवा में हनुमान मंदिर में दर्शन किया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रायबरेली में अपने दो दिन के कार्यक्रम में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी विजय रक्ष से भ्रमण कर छोटी-छोटी जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। 



Image



इसके बाद 18 दिसंबर की सुबह मुंशीगंज बाइपास पर जनसभा। दोपहर एक बजे ऊंचाहार और 3.30 बजे सलोन में जनसभा। वह बछरावां पहुंचेंगे। इसके बाद हरचंद्रपुर के गुरूबक्शगंज में जनसभा करेंगे। इसके बाद उनकी जनसभा सरैनी के लालगंज इंटर कॉलेज में होगा। उनका शाम को पांच बजे रायबरेली के फिरोज गांधी इंटर कॉलेज में स्वागत समारोह होगा।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।