मुख्य सामग्री पर जाएँ
17 अक्टूबर 2026

कांग्रेस पार्टी और भारत जोड़ो यात्रा का ट्विटर हैंडल ब्लॉक नहीं होगा, कर्नाटक हाईकोर्ट ने बेंगलुरु कोर्ट के आदेश को किया रद्द

बेंगलुरु: बेंगलुरु की अदालत के कथित कॉपीराइट उल्लंघन पर ''कांग्रेस पार्टी और 'भारत जोड़ो यात्रा' के ट्विटर हैंडल को ब्लॉक के आदेश को कर्नाटक उच्च न्यायालय ने रद्द कर दिया है। बता दे कि, बेंगलुरु की अ…

कांग्रेस पार्टी और भारत जोड़ो यात्रा का ट्विटर हैंडल ब्लॉक नहीं होगा, कर्नाटक हाईकोर्ट ने बेंगलुरु कोर्ट के आदेश को किया रद्द
कांग्रेस पार्टी और भारत जोड़ो यात्रा का ट्विटर हैंडल ब्लॉक नहीं होगा, कर्नाटक हाईकोर्ट ने बेंगलुरु कोर्ट के आदेश को किया रद्द | फ़ोटो: TVL News

बेंगलुरु: बेंगलुरु की अदालत के कथित कॉपीराइट उल्लंघन पर ''कांग्रेस पार्टी और 'भारत जोड़ो यात्रा' के ट्विटर हैंडल को ब्लॉक के आदेश को कर्नाटक उच्च न्यायालय ने रद्द कर दिया है। बता दे कि, बेंगलुरु की अदालत ने सोमवार को  ट्विटर को ''कांग्रेस पार्टी और 'भारत जोड़ो यात्रा' के ट्विटर हैंडल को अस्थायी रूप से ब्लॉक करने का निर्देश दिया था|


अदालत का यह फैसला एमआरटी म्यूजिक के प्रबंधन देखने वाले एम नवीन कुमार की शिकायत के बाद आया था, जिसमें उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित तीन कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कन्नड़ फिल्म केजीएफ -2 के संगीत का कथित रूप से उपयोग करने के लिए शिकायत दर्ज की थी| शिकायत में कहा गया था कि संगीत का उपयोग कर उन लोगों ने कॉपीराइट कानूनों का उल्लंघन किया है|



एमआरटी म्यूजिक द्वारा बेंगलुरु के यशवंतपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया था कि कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने यात्रा के दो वीडियो ट्वीट किए, जिसमें बिना अनुमति के केजीएफ -2 के लोकप्रिय गीतों का इस्तेमाल किया गया था|



कर्नाटक उच्च न्यायालय ने आज यानी मंगलवार को बेंगलुरु की अदालत के ''कांग्रेस पार्टी और 'भारत जोड़ो यात्रा' के ट्विटर हैंडल को ब्लॉक के आदेश को रद्द कर दिया है।



कांग्रेस ने कहा,'' ट्वीट कर बताया,'' बेंगलुरु की एक अदालत ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा हैंडल को ब्लॉक करने का आदेश दिया था। इस एकपक्षीय आदेश को कर्नाटक HC ने रद्द कर दिया है। हम माननीय न्यायालय को धन्यवाद देते हैं और हम अदालत के निर्देशों का पालन करेंगे। कांग्रेस ने कहा,''हम आम जन के लिए लड़ते रहेंगे, उनकी आवाज़ बनते रहेंगे।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 15 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।