मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

‘PayPM’ ने अपने 2-3 अरबपति दोस्तों के लिए की थी नोटबंदी: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज

नांदेड़: Bharat Jodo Yatra 62: महाराष्ट्र के नांदेड़ में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने नोटबंदी को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए मंगलवार को कहा कि, “ सच्चाई यह थी कि नोट…

‘PayPM’ ने अपने 2-3 अरबपति दोस्तों के लिए की थी नोटबंदी: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज
‘PayPM’ ने अपने 2-3 अरबपति दोस्तों के लिए की थी नोटबंदी: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज | फ़ोटो: TVL News

नांदेड़: Bharat Jodo Yatra 62:  महाराष्ट्र के नांदेड़ में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने नोटबंदी को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए मंगलवार को कहा कि, “ सच्चाई यह थी कि नोटबंदी काले धन को मिटाने के लिए नहीं थी बल्कि छोटे व्यापारी, किसान पर आक्रमण था। उसका नतीज़ा आज तक देश के हर गरीब को दिख रहा है। नोट बंदी के बाद गलत GST लागू किया जिसके बाद इस देश की रीढ़ की हड्डी को नष्ट, खत्म कर दिया|



BJP पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, “ यह कैसे देश भक्त हैं जो देश में नफरत फैला रहे हैं। एक भाई को दूसरे भाई से लड़ा रहे है, एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ा रहे हैं, एक जाति को दूसरी जाति से लड़ा रहे, एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ा रहे और फिर कहते हैं कि देश भक्त हैं। कौन से देश के भक्त हैं?|



नोटबंदी पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि, “यह 2-3 अरबपति दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया था|  उन्होंने अपने एक ट्वीट में पीएम मोदी पर तंज कसते हुए 'पेपीएम' लिखा है| राहुल गांधी ने अपने भाषणों का एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, "नोटबंदी 'PayPM' द्वारा एक जानबूझकर उठाया गया कदम था ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनके 2-3 अरबपति दोस्त छोटे और मध्यम व्यवसायों को खत्म करके भारत की अर्थव्यवस्था पर एकाधिकार कर लें|



इससे पहले राहुल गांधी ने सोमवार को कहा था कि, ''काला धन नहीं आया, बस ग़रीबी आई, इकॉनमी कैशलेस नहीं, कमजोर हुई| आतंकवाद नहीं, करोड़ों छोटे व्यापार और रोजगार खत्म हुए 'राजा' ने नोटबंदी में, ‘50 दिन' का झांसा दे कर अर्थव्यवस्था का DeMo-lition कर दिया|



गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 की शाम 8 बजे अचानक से नोटबंदी का एलान किया था| नोटबंदी में 500 और 1,000 रुपये के नोटों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया| नोटबंदी से पहले 4 नवंबर 2016 को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 17.97 लाख रुपये कैश था| नोटबंदी के 6 साल बाद देश में कैश सर्कुलेशन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है| आरबीआई द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान में 30.88 लाख करोड़ कैश सर्कुलेशन में है|  21 अक्टूबर 2022 को खत्म हुए पखवाड़े में जनता के पास 30.88 लाख करोड़ रुपये कैश होने की बात सामने आई है, जो 4 नवंबर 2016 को मौजूद 17.97 लाख करोड़ रुपये से 71.84% ज्यादा है|




कांग्रेस ने नोटबंदी के 6 साल पूरा होने के मौके पर मंगलवार को कहा, 8 नवंबर 2016 का दिन सबको याद होगा, आज भारत की अर्थव्यवस्था को नष्ट करने के फैसले की छठी बरसी है। नोटबंदी के 50 दिन के बाद आज तक सरकार ने नोटबंदी का नाम तक नहीं लिया है| कांग्रेस ने कहा,''हिंदुस्तान के इतिहास की सबसे बड़ी ऑर्गेनाइज्ड लूट 8 नवबंर 2016 को नोटबंदी के माध्यम से सरकार ने की



पिछले 6 साल में अर्थव्यवस्था में जो कैश-इन-सर्कुलेशन है, वो 72% बढ़ा है। 2016 में अर्थव्यवस्था में कैश सर्कुलेशन 17.97 लाख करोड़ था, जो आज 30.88 लाख करोड़ हो चुका है। कैशलेस से लेस कैश होते-होते कैश सर्कुलेशन 72% बढ़ा है| 



नोटबंदी पर सरकार के दावे धराशायी: - कालाधन कम नहीं हुआ, स्विस बैंक में भारतीयों का धन 14 साल के उच्चतम स्तर पर - फेक करंसी भी कम नहीं हुई, RBI की 2021-22 की रिपोर्ट अनुसार 500 के नकली नोटों में 102% की बढ़त, 2000 के नकली नोटों में 55% की बढ़त



कांग्रेस ने ट्वीट किया, 'तीर्थराजी देवी, यूपी के कुशीनगर की रहने वाली थीं। मज़दूरी करतीं, पति कपड़े धोने का काम करते। 9 नवंबर 2016, नोटबंदी की अगली सुबह। तीर्थराजी देवी 1 हजार के 4 नोट लेकर बैंक पहुंचीं। यह उनकी जमा पूंजी थी। बैंक बंद था, पास की चाय की दुकान पर नोटबंदी की खबर सुनी, सदमा लगा, मौत हो गई।



तीर्थराजी देवी की कहानी एकलौती कहानी नहीं है।  ऐसी तमाम कहानियां हैं। नोटबंदी से तमाम लोग तबाह हुए, नजाने कितनी जानें चली गईं। खबरें इसकी गवाह हैं। हालांकि PM कार्यालय कहता है- नोटबंदी से कितनी मौत हुई, इसकी 'सूचना' नहीं। और PM मोदी इस तरीके से लोगों का मखौल उड़ाते रहते हैं|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।