अपने घरों में धारदार हथियार रखें, सब्जी काटने वाला चाकू भी तेज रखो: हिंदुओं से बोलीं भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर
शिवमोग्गा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने हिंदुओं को अपने घरों में हथियार रखने की सलाह दी है। उन्होंने हिंदुओं से अपने घरों में तेज धार वाले चाकुओं को रखने का आह्वान…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
अपने घरों में धारदार हथियार रखें, सब्जी काटने वाला चाकू भी तेज रखो: हिंदुओं से बोलीं भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर | फ़ोटो: TVL News
शिवमोग्गा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने हिंदुओं को अपने घरों में हथियार रखने की सलाह दी है। उन्होंने हिंदुओं से अपने घरों में तेज धार वाले चाकुओं को रखने का आह्वान किया| कर्नाटक के शिवमोग्गा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, “हिंदुओं को उन पर और उनकी गरिमा पर हमला करने वालों को जवाब देने का अधिकार है| अपने घरों में हथियार रखें और कुछ नहीं तो कम से कम सब्जी काटने वाले चाकुओं की धार तेज रखो| पता नहीं कब कौन सी स्थिति आ जाए।”
भाजपा सांसद ने कहा, “उनके (मुस्लिम) पास जिहाद की परंपरा है, अगर कुछ नहीं करते हैं तो लव जिहाद करते हैं। अगर वे प्यार भी करते हैं तो उसमें जिहाद करते हैं।” उन्होंने कहा,“लव जिहाद करने वालों को 'लव जिहाद' जैसा उत्तर दो| अपनी लड़कियों को सुरक्षित रखो| अपने घरों में हथियार रखो| कुछ नहीं तो सब्जी काटने वाला चाकू तेज रखो| ....स्पष्ट बोल रही हूँ | हमारे घरों में सब्जी काटने वाला चाकू भी तेज होना चाहिए।
प्रज्ञा ठाकुर ने शिवमोगा के बजरंग दल के हर्ष की हत्या की घटना की ओर इशारा करते हुए लोगों से कहा कि,“ उन्होंने हमारे हर्षा को चाकू से गोदा था...उन्होंने हमारे हिंदू कार्यकर्ताओं को चाकू से गोदा है| तो हम भी सब्जी काटने वाले चाकु तेज रख ले...। पता नहीं कब कौन सा मौका आये...| जब हमारा सब्जी अच्छे से कटेगी तो निश्चित रूप से दुश्मन के सिर भी अच्छे से कटेंगे|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 26 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।