मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

इस साल डॉक्टरों को दिया जाए 'भारत रत्न': केजरीवाल ने PM मोदी से की मांग

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान की बाजी लगाकर दिन रात मेहनत करने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न की…

इस साल डॉक्टरों को दिया जाए 'भारत रत्न': केजरीवाल ने PM मोदी से की मांग
इस साल डॉक्टरों को दिया जाए 'भारत रत्न': केजरीवाल ने PM मोदी से की मांग | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान की बाजी लगाकर दिन रात मेहनत करने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न की मांग की है।  उन्होंने कहा कि,''इस वर्ष “भारतीय डॉक्टर” को भारत रत्न मिलना चाहिए। “भारतीय डॉक्टर” मतलब सभी डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिक शहीद हुए डाक्टर्ज़ को ये सच्ची श्रद्धांजली होगी। अपनी जान और परिवार की चिंता किए बिना सेवा करने वालों का ये सम्मान होगा। पूरा देश इस से खुश होगा|




दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने PM नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है| उन्होंने लिखा,''देश चाहता है कि इस वर्ष भारत रत्न का सम्मान 'भारतीय डॉक्टर' को दिया जाये। इससे मेरा तात्पर्य किसी व्यक्ति विशेष से नहीं है। देश के सभी डॉक्टर्स, नर्स और पैरामैडिक्स के समूह को ये सम्मान मिलना चाहिये।



कोरोना से लड़ते हुए अनेक डॉक्टरों और नौं ने अपनी जान गंवाई। यदि हम उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करते हैं तो ये उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। लाखों डॉक्टरों और नरों ने अपनी जान और परिवार की परवाह किये बिना निःस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा की। उन्हें सम्मानित करने का और शुक्रिया कहने का इससे अच्छा तरीका और क्या हो सकता है।



यदि नियम किसी समूह को भारत रत्न देने की इजाजत नहीं देते, तो मेरा आपसे आग्रह है कि नियमों को बदला जाये। आज सारा देश अपने डॉक्टरों का आभारी है। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने से हर भारतीय को खुशी होगी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।