मुख्य सामग्री पर जाएँ
18 सितंबर 2026

BSP' को ’BJP’ की 'B' टीम बताने पर कांग्रेस पर भड़की मायावती , बोली- कांग्रेस के ‘C‘ का मतलब ’कनिंग’ पार्टी

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस पर हमला बोला है| मायावती ने कहा,''यूपी में भी आक्सीजन पर चल रही कांग्रेस का यह कहना कि बीएसपी के ‘बी‘ का मतलब ’बीजेपी’ है, घोर आपत्तिजनक…

BSP' को ’BJP’ की 'B' टीम बताने पर कांग्रेस पर भड़की मायावती , बोली- कांग्रेस के ‘C‘ का मतलब ’कनिंग’ पार्टी
BSP' को ’BJP’ की 'B' टीम बताने पर कांग्रेस पर भड़की मायावती , बोली- कांग्रेस के ‘C‘ का मतलब ’कनिंग’ पार्टी | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस पर हमला बोला है| मायावती ने कहा,''यूपी में भी आक्सीजन पर चल रही कांग्रेस का यह कहना कि बीएसपी के ‘बी‘ का मतलब ’बीजेपी’ है, घोर आपत्तिजनक. जबकि बीएसपी के ‘बी‘ का अर्थ बहुजन है, जिसमें SCs, STs, OBCs. धार्मिक अल्पसंख्यक व अन्य उपेक्षित वर्ग के लोग आते हैं, जिनकी संख्या ज्यादा होने की वजह से वे बहुजन कहलाते हैं।




मायावती ने कहा,'' जबकि कांग्रेस के ‘सी‘ का मतलब वास्तव में ’कनिंग’ पार्टी है जिसने केन्द्र व राज्यों में अपने लम्बे शासनकाल में बहुजन के वोटों से अपनी सरकार बनाने के बावजूद इन्हें लाचार व गुलाम बनाकर रखा और अन्ततः बीएसपी बनाई गई और तब उस समय बीजेपी केन्द्र व राज्यों की सत्ता में कहीं नहीं थी।




मायावती ने कहा,''''यह भी सर्वविदित है कि यूपी में कांग्रेस, सपा व बीजेपी की सरकार के चलते यहाँ कोई भी छोटा-बड़ा चुनाव स्वतंत्र व निष्पक्ष कभी नहीं हो सकता और ना ही इनसे इसकी किसी को कोई उम्मीद करनी चाहिये जबकि बीएसपी की सरकार के समय में यहाँ सभी छोटे-बड़े चुनाव स्वतंत्र व निष्पक्ष कराए गए।




दरअसल,''यूपी कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया,''BSP में 'B' का मतलब बीजेपी है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 12 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।