नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट की ऑक्सीजन ऑडिट टीम ने दावा किया है ,COVID की दूसरी लहर के पीक के दौरान दिल्ली सरकार ने जरूरत से चार गुना अधिक ऑक्सीजन मांगी| SC ऑडिट पैनल की रिपोर्ट से दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार कठघरे में खड़ी हो गई है। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से गठित समिति ने कहा है कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान जब देशभर में ऑक्सिजन के लिए हाहाकार मचा हुआ था, तब दिल्ली सरकार ने जरूरत के चार गुना ज्यादा ऑक्सीजन की मांग कर दी थी। समिति ने सुप्रीम कोर्ट को बताई कि दिल्ली सरकार को जरूरत से ज्यादा ऑक्सीजन आपूर्ति के कारण 12 राज्यों को ऑक्सीजन संकट का सामना करना पड़ता|
ऑक्सीजन की किल्लत पर सुप्रीम कोर्ट की ऑक्सीजन ऑडिट टीम की रिपोर्ट के बाद बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पर हमलवार हो गई है|
भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा,''ऑक्सीजन को लेकर जिस प्रकार की राजनीति अरविंद केजरीवाल ने की, उसका आज पर्दाफाश हुआ है। दिल्ली में ऑक्सीजन ऑडिट पैनल की रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आए हैं, वो चौंकाने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली सरकार द्वारा ऑक्सीजन की जरूरत को 4 गुना बढ़ाकर बताया गया। अरविंद केजरीवाल के इस झूठ के कारण 12 ऐसे राज्य थे जो ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर अफेक्टेड हुए। क्योंकि सभी जगह से ऑक्सीजन की मात्रा काट कर दिल्ली भेजना पड़ा था।
पात्रा ने कहा,''दिल्ली सरकार द्वारा 4 गुना ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत बताई गई, जिससे ऑक्सीजन टैंकर सड़क पर खड़े रहे। अगर ये ऑक्सीजन दूसरे राज्यों में उपयोग होती तो कई लोगों की जान बच सकती थी। ये अरविंद केजरीवाल जी द्वारा किया गया जघन्य अपराध है।
भाजपा नेता पात्रा ने कहा,''100% विज्ञापन और जीरो प्रतिशत कोविड मैनेजमेंट, इस फार्मूला पर अरविंद केजरीवाल जी काम कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल जी ने 1,000 करोड़ रुपये केवल विज्ञापन पर खर्च किये हैं। सबसे बड़ी बात अरविंद केजरीवाल जी ने ऑक्सीजन को लेकर 4 गुना झूठ बोला है। हिंदुस्तान की राजनीति में पहली बार 4 गुना झूठे साबित हो रहे हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। ये छोटी बात नहीं है। अरविंद केजरीवाल को जनता को जवाब देना होगा।
पात्रा ने कहा,''दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन के कारण कई लोगों ने अपनी जान गंवाई, इसके लिए अरविंद केजरिवाल जी जिम्मेदार हैं। हम आशा करते हैं सर्वोच्च न्यायालय में वो जिम्मेदार ठहराए जाएंगे और जो अपराध उन्होंने किया है, उसके लिए उन्हें दंडित किया जाएगा।