संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में प्रेमी युगल के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। संभल में एक लड़का और लड़की की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। बताया जा रहा है कि प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। जिससे उसकी भी मौत हो गई। वहीं, प्रेमी के परिजनों ने लड़की के भाई पर दोनों की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। एएसपी व फोरेंसिक टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची है।
एसपी ने बताया, "दोनों की उम्र 20-25 साल है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इनका प्रेम प्रसंग काफी समय से चल रहा था। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। जांच की जा रही है।"
घटना जिले के चंदौसी कोतवाली इलाके के गांव मिलक मौलागढ़ की है। चन्दौसी के मिलक मौलागढ़ में शुक्रवार की सुबह तकरीबन पांच बजे सनसनीखेज वारदात हुई। मुहल्ले में प्रेमी और प्रेमिका की मौत हो गई। खबरों के मुताबिक,''संभावना जताई जा रही है कि दोनों की गोली मारकर हत्या की गई है। दोनों के सीने पर गोली लगी है
हालांकि इस मामले में युवती पक्ष के लोग जहां युवक पर पहले उनकी बेटी को गोली मारने और बाद में दूसरे छत पर जाकर खुद को गोली मार लेने का आरोप लगा रहे हैं वहीं लड़के के घर वालों का कहना है कि उसके बेटे को फोन करके बुलाया गया था। बुलाने के बाद पहले उन लोगों नेे अपनी बेटी को मारा फिर मेरे बेटे की हत्या कर दी।
हालांकि पुलिस पूरे मामले को आत्महत्या मान रही है| एएसपी आलोक जायसवाल का कहना है,' घटनास्थल को देखकर ऑनर किलिंग की बात से इनकार नहीं किया जा सकता है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि ऑनर किलिंग है या या प्रेमी के द्वारा हत्या कर आत्महत्या की घटना है।
चंदौसी के गांव मिलक मौलागढ़ निवासी शिवम (25) का पड़ोस की लड़की ममता से पिछले पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शिवम पुत्र कुंवर पाल और इसी मुहल्ले की दूसरी गली निवासी ममता (23) पुत्री बनवारी सैनी का रक्त रंजित शव मिला। ममता का शव जहां उसके घर की छत पर मिला वहीं शिवम का शव दो मकान दूर ओमप्रकाश पुत्र बदलू की छत पर मिला। दोनों के शव की स्थिति देखकर संभावना जताई जा रही है कि दोनों की सीने पर गोली लगने से मौत हुई है।हालांकि इस पूरे मामले में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप मढ़ रहे है।