मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

ISRO Recruitment: वीएसएससी भर्ती धोखाधड़ी मामले में हरियाणा से तीन और गिरफ्तार, शर्ट के बटन-छेद में रखा था कैमरा

नई दिल्ली: केरल पुलिस ने तिरुवनंतपुरम के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) में आयोजित एक प्रतियोगिता परीक्षा में धोखाधड़ी, प्रतिरूपण और जालसाजी के मामले में हरियाणा के जींद जिले से तीन लोगों…

ISRO Recruitment: वीएसएससी भर्ती धोखाधड़ी मामले में हरियाणा से तीन और गिरफ्तार, शर्ट के बटन-छेद में रखा था कैमरा
ISRO Recruitment: वीएसएससी भर्ती धोखाधड़ी मामले में हरियाणा से तीन और गिरफ्तार, शर्ट के बटन-छेद में रखा था कैमरा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: केरल पुलिस ने तिरुवनंतपुरम के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) में आयोजित एक प्रतियोगिता परीक्षा में धोखाधड़ी, प्रतिरूपण और जालसाजी के मामले में हरियाणा के जींद जिले से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 


केरल पुलिस के इंस्पेक्टर हरिलाल ने कहा, "उन्होंने अपनी शर्ट के अंदर छिपे एक मोबाइल उपकरण के माध्यम से प्रश्न पत्र की नकल की और इसे एप्लिकेशन के माध्यम से बाहर भेजा... कैमरा शर्ट के बटन-छेद में रखा गया था। फिर उनके कानों पर हेडसेट का उपयोग करके उत्तर प्राप्त किए गए।"



इससे पहले,केरल पुलिस ने रविवार -सोमवार (20-21 अगस्त ) को भी वीएसएससी के लिए तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती के लिए इसरो द्वारा आयोजित परीक्षा में धोखाधड़ी के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया था। हरियाणा के जिन चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी, उनमें से दो की गिरफ्तारी औपचारिक रूप से सोमवार देर रात तिरुवनंतपुरम के मेडिकल कॉलेज पुलिस थाने में दर्ज की गई।



 पुलिस ने बताया था कि एक ही राज्य हरियाणा से 400 से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। इस बात पर संदेह है कि क्या इसमें कोचिंग सेंटर शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने कहा था कि जांच में राज्य पुलिस के साथ सहयोग करने के लिए एक जांच दल हरियाणा भेजा जाएगा। केरल पुलिस ने वीएसएससी से परीक्षा रद्द करने का आग्रह भी किया था।



वीएसएससी ने एक अधिसूचना में कहा था कि तकनीशियन-बी, ड्राफ्ट्समैन-बी और रेडियोग्राफर-ए के पदों के लिए 20 अगस्त को तिरुवनंतपुरम के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित लिखित परीक्षा रद्द कर दी गई है। इसमें कहा गया था, “परीक्षा के लिए संशोधित कार्यक्रम वीएसएससी वेबसाइट के माध्यम से सभी संबंधित अभ्यर्थियों को उचित समय पर सूचित किया जाएगा। असुविधा के लिए खेद है।”






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 अगस्त 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।