नई दिल्ली:केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की कई सीमाओं पर बैठे किसानों का आंदोलन आज 72वां दिन है| कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के बीच प्रदर्शनकारियों ने आज यानी शनिवार को चक्का जाम (Chakka Jam) किया| ये चक्का जाम तीन घँटे तक चला| कांग्रेस सहित लगभग सभी विपक्षी पार्टियों ने किसानों के चक्का जाम का अपना समर्थन दिया है|
कृषि कानूनों के विरोध में बुलाया गया किसानों का तीन घंटे का चक्का जाम खत्म हो गया है|अपने आंदोलन को और धार देने के लिए किसान संगठनों ने शनिवार को देशव्यापी चक्का जाम का आह्वान किया था। तीन घंटे तक चले इस चक्का जाम का असर हर जगह देखने को मिला। जहां प्रदर्शनकारी सड़कों पर बैठ गए। इससे आमजनों को काफी परेशानी हुई। वहीं हरियाणा में ट्रैफिक में फंसे लोगों को किसानों ने पानी और भोजन उपलब्ध कराया।
देशव्यापी चक्का जाम कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा|दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़कर अन्य जगहों पर किसानों ने चक्का जाम के दौरान राजमार्गों को जाम किया| प्रदर्शनकारी किसानों ने पलवल हाईवे समेत कई अन्य राजमार्गों को जाम किया| चक्का जाम के मद्देनजर दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया|राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे| दिल्ली-एनसीआर में 50,000 के करीब जवानों की तैनाती की गई|
Live updates
बात करेंगे। अगर ऐसा हुआ है तो गलत हुआ। जो चीज प्रतिबंधित है वो नहीं लगानी चाहिए: किसान नेता राकेश टिकैत, लुधियाना में चक्का जाम के दौरान एक ट्रैक्टर पर 'भिंडरावाले' के झंडे पर
टिकैत जी को लगा कि उत्तराखंड और यूपी में दंगे हो सकते हैं, इसके बाद तुरंत उन्होंने प्रेस में बयान दिया। अगर और लोगों से बात करके कोई बयान देते तो अच्छा होता। उन्होंने बाद में हमसे बात की, मैं मानता हूं कि जल्दबाजी में ऐसा नहीं करना चाहिए था: किसान नेता दर्शन पाल
चक्का जाम' सफल और शांतिपूर्ण रहा। कर्नाटक और तेलंगाना में कुछ समस्या सामने आई है, कुछ लोगों को हटाया गया है। आने वाले दिनों में आंदोलन को आगे बढ़ाने पर आज बैठक में चर्चा हुई है: किसान नेता दर्शन पाल
-कृषि कानूनों के विरोध में बुलाया गया किसानों का तीन घंटे का चक्का जाम खत्म हो गया है
दिल्ली में 26 जनवरी को हुई हिंसा को देखते हुए भारी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया था, बोर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को और दुरुस्त किया गया था। संवेदनशील जगहों पर भी पुलिस बल तैनात थे। दिल्ली में जनजीवन सुचारू रूप से चल रहा है|हमें सूचना मिली थी कि चक्का जाम के समर्थन में दिल्ली के अंदर से कुछ समूह इकट्ठा होकर शहर की कुछ जगहों पर चक्का जाम कर सकते हैं। इसलिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया: किसान संगठनों के आज के चक्का जाम पर दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी(PRO) चिन्मॉय बिस्वाल
भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत ने कहा, 'हमने कानूनों को निरस्त करने के लिए सरकार को 2 अक्तूबर तक का समय दिया है। इसके बाद हम आगे की प्लानिंग करेंगे। हम दबाव में सरकार के साथ चर्चा नहीं करेंगे।
सरकार कृषि क़ानूनों को वापस ले और MSP पर क़ानून बनाए नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा। हम पूरे देश में यात्राएं करेंगे और पूरे देश में आंदोलन होगा : राकेश टिकैत
कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, 'हम किसान नेताओं के संपर्क में हैं और यातायात के सुचारू प्रवाह के लिए उनसे अनुरोध किया है। 'चक्का जाम' सीमित समय के लिए था, इसलिए हम देखेंगे कि कहीं भी यातायात अवरोध न हो। न तो किसानों और न ही यात्रियों पर इसका प्रभावित पड़ना चाहिए।'
सरकार बड़े खुले मन से इसके समाधान में लगी हुई है, जो भी कानून बने हैं वो किसान हित में हैं। विडंबना ये है कि इन्हीं कानूनों को बनाने के लिए पिछली सरकारें भी बहस करती रहीं और अब उन ??ुद्दों पर आपत्ति जताई जा रही है जो इनमें हैं ही नहीं: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह
-सभी मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश / निकास द्वार अब खुले हैं: दिल्ली मेट्रो रेल निगम
-कर्नाटक: किसान संगठनों द्वारा आज देशभर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम के आह्वान पर किसानों ने मैसूर-बेंगलुरु हाइवे पर चक्का जाम किया।
-कर्नाटक: किसान संगठनों द्वारा आज देशभर में चक्का जाम के आह्वान पर किसानों ने बनकापुर टोल पर और टोल के पास नेशनल हाइवे पर चक्का जाम किया
71 दिनों से सड़कों पर हैं किसान
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'किसान 71 दिनों से सड़कों पर हैं, वे संघर्ष कर रहे हैं। एक तरफ, सरकार बातचीत के लिए तैयार है, जबकि दूसरी ओर वे पानी का कनेक्शन, बिजली कनेक्शन वापस ले रहे हैं। वे किसानों को परेशान कर रहे हैं, एक लोकतांत्रिक सरकार इस तरह से कैसे काम कर सकती है?'
गाजीपुर सीमा पर दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात हैं
गाजीपुर सीमा (दिल्ली-उत्तर प्रदेश) पर रैपिड एक्शन फोर्स सहित सुरक्षा बलों के जवानों की तैनाती की गई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, दिल्ली पुलिस, अर्धसैनिक और रिजर्व बलों के लगभग 50,000 कर्मियों को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में तैनात किया गया है।
-पंजाब: किसान संगठनों द्वारा आज देशभर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम के आह्वान पर किसानों ने अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर चक्का जाम किया।
गाजीपुर सीमा पर भारी सुरक्षाबल तैनात
कृषि कानूनों के विरोध में गाजीपुर सीमा पर हो रहे प्रदर्शन के मद्देनजर (दिल्ली-उत्तर प्रदेश) में भारी सुरक्षाबल तैनात है।
दिल्लीः किसान संगठनों द्वारा आज देशभर में बुलाए गए चक्का जाम को देखते हुए शहीदी पार्क के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पंजाब: किसान संगठनों द्वारा आज देशभर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम के आह्वान पर किसानों ने मोहाली में चक्का जाम किया
आज चक्का जाम हर जगह शांतिपूर्ण ढंग से किया जा रहा है। अगर कोई भी अप्रिय घटना होती है तो दंड दिया जाएगा: गाज़ीपुर बॉर्डर से भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत
जम्मू-कश्मीर: किसान संगठनों द्वारा आज देशभर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम के आह्वान पर किसानों ने जम्मू-पठानकोट हाईवे पर चक्का जाम किया।
पंजाब: किसान संगठनों द्वारा आज देशभर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम के आह्वान पर किसानों ने अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर चक्का जाम किया।
किसान संगठनों द्वारा आज देशभर में चक्का जाम के आह्वान पर किसानों ने शाहजहांपुर (राजस्थान-हरियाणा) बॉर्डर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम किया।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने किसानों का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'क्यों डराते हो डर की दीवार से?'
बंगलूरू पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को लिया हिरासत में
बंगलूरू में किसानों द्वारा बुलाए गए देशव्यापी चक्का जाम के तहत लहंका पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
-यूपी एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा, लगभग 144 यूपी-पीएसी की कंपनी, 6 अर्धसैनिक कंपनी के साथ वरिष्ठ अधिकारियों को राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों पर तैनात किया गया है। हमने सेक्टर / जोनल योजनाएं लागू की हैं। वहां पर फुट पेट्रोलिंग, ड्रोन और सब कुछ दर्ज किया जा रहा है।
आज किसानों द्वारा बुलाए गए राष्ट्रव्यापी 'चक्का जाम' के तहत जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर जम्मू में किसान संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, 'हम सरकार से इन कानूनों को रद्द करने की अपील करते हैं। हम दिल्ली की सीमाओं पर विरोध कर रहे किसानों का समर्थन करते हैं।'
मंडी हाउस, आईटीओ और दिल्ली गेट के प्रवेश और निकास द्वार बंद हैं| विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार भी बंद हैं: दिल्ली मेट्रो रेल निगम
-कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों के चक्का जाम का समर्थन किया। उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर कहा, 'अन्नदाता का शांतिपूर्ण सत्याग्रह देशहित में है- ये तीन कानून सिर्फ किसान-मजदूर के लिए ही नहीं, जनता व देश के लिए भी घातक हैं। पूर्ण समर्थन!'
कैप्टन साहब का फर्ज बनता है कि वो दिल्ली जाकर बेकसूर नौजवानों को बाहर निकालें और उनके खिलाफ हुए केसों को बंद करें जिससे 200-300 नौजवानों की ज़िंदगी खराब ना हो। 26 जनवरी से उन नौजवानों को बंद करके रखा है, लाल किले के थाने पर एक भी एफआईआर हुई है? :हरसिमरत कौर बादल, शिरोमणि अकाली दल
-दिल्ली मेट्रो ने खान मार्केट और नेहरू प्लेस के प्रवेश / निकास द्वार भी बंद कर दिए हैं। यह जानकारी दिल्ली मेट्रो ने दी है।
-शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री मोदी जी को कहना चाहूंगा कि देश की आवाज, देश के किसानों की बात सुननी चाहिए और जल्द ही इन तीन कानूनों को रद्द करना चाहिए।'
हरियाणा: किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम का आह्वान किया है। इसके मद्देनज़र पलवल में सुरक्षा कड़ी की गई है।
-दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने कहा, पुलिस कर्मियों को रणनीतिक स्थानों जैसे कि रोड नंबर 56, एनएच-24, विकास मार्ग, जीटी रोड, जीराबाद रोड पर देशव्यापी 'चक्का-जाम' के आह्वान के मद्देनजर तैनात किया गया है। बैरिकेडिंग इस तरह से की गई है कि दिल्ली में कोई घुसपैठ न हो।
किसान संगठनों द्वारा देशभर में आज चक्का जाम के आह्वान को देखते हुए शाहजहांपुर बॉर्डर (दिल्ली-राजस्थान बॉर्डर) पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं। किसान संगठन देशभर में आज दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम करेंगे।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, 'मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे कृषि कानूनों का विरोध करते हुए सड़कों पर आएं और आज दोपहर 12 से 3 बजे के बीच 'धरना' में शामिल हों।'
दिल्ली: किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम का आह्वान किया है। इसको देखते हुए दिल्ली के ITO पर भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किया गया है। किसान संगठन देशभर में आज दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम करेंगे।
किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम का आह्वान किया है। इसके मद्देनज़र लोनी बॉर्डर पर भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किया गया है। किसान संगठनों द्वारा आज देशभर में चक्का जाम के आह्वान के मद्देनज़र लोनी बॉर्डर पर निगरानी रखने के लिए सुरक्षाबल ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।
-किसान संगठनों द्वारा देशभर में आज चक्का जाम के आह्वान को देखते हुए दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर सुरक्षाबल तैनात किया गया है।
-कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम का आह्वान किया है। इसको देखते हुए टीकरी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।किसानों द्वारा देशभर में आज चक्का जाम के आह्वान को देखते हुए गाज़ीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
-किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम का आह्वान किया है। इसको देखते हुए लाल किला पर सुरक्षाबल तैनात किया गया है।
-कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे किसानों का आज पूरे देश में चक्का जाम का आह्वान। इसके मद्देनज़र सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी की गई है।
पचास पुलिसकर्मी सोशल मीडिया पर रखेंगे नजर
चक्का जाम के दौरान दिल्ली के साइबर सेल को सोशल मीडिया की निगरानी के लिए लगाया गया है। साइबर सेल के पचास पुलिसकर्मी सोशल मीडिया पर नजर रखे हुए हैं। कई अकाउंट बंद होने के बावजूद ट्विटर सहित अन्य दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उकसाने वाले ट्वीट किए जा रहे हैं। जिसपर पुलिस कार्रवाई करने में जुटी है।
धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों पर बरती जाएगी सतर्कता
बम और डॉग स्क्वॉड को राजधानी के कई स्थानों पर तैनात किया गया है। लाल किला, इंडिया गेट जैसी जगहों पर ध्यान देने के साथ ही बाजारों और धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। इसके अलावा संसद भवन जाने वाले मार्गद पर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कच्ची सड़कें जिनते जरिए शहर के अंदर प्रवेश किया जा सकता है, उन पर भी नजर रहेगी।
शाहजहांपुर बॉर्डर पर तैनात हैं भारी सुरक्षाबल
किसान संगठनों द्वारा देशभर में आज चक्का जाम के आह्वान को देखते हुए शाहजहांपुर बॉर्डर (दिल्ली-राजस्थान बॉर्डर) पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं। किसान संगठन देशभर में आज दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम करेंगे।
रिजर्व में हैं सुरक्षाबलों की पचास कंपनियां
बॉर्डर के चार किलोमीटर के इलाके में सात लेयर की सुरक्षा की गई है। साथ ही पुलिस बल का सख्त पहरा लगा दिया गया है। ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा को देखते हुए सीमावर्ती इलाके में अदर्धसैनिक बलों की पचास कंपनियां तैनात कर दी गई हैं। पचास कंपनियां आस पास के इलाके में गश्त करेंगी जबकि पचास कंपनियों को रिजर्व में रखा गया है।
दिल्ली में नहीं होगा चक्का जाम
संयुक्त किसान मोर्चा ने एक बयान जारी कर कहा है कि दिल्ली के अंदर चक्का जाम नहीं होगा। दिल्ली में प्रवेश के सभी मार्ग खुले रहेंगे। केवल वही मार्ग बंद रहेंगे जहां किसानों का प्रदर्शन जारी है।
-चक्का जाम दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक रहेगा।