नई दिल्ली: 25 सितंबर को भारत बंद की तैयारी में किसान..कृषि कानूनों (Farm Laws) के विरोध में आंदोलन कर रहे किसान | 9 महीने पूरे होने पर दो दिवसीय सम्मेलन में लिया गया फैसला| इससे पहले कृषि कानूनों के विरोध में 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में बहुत बड़ी 'किसान महापंचायत' होगी|
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार को दी चेतावनी....तीनों कृषि कानून वापस लेने व न्यूनतम समर्थन मूल्य पर लिखित गारंटी दे सरकार।
केंद्रीय कृषि कानूनों खिलाफ किसानों के आंदोलन के नौ महीने पूरे हो गए हैं| इस मौके पर किसान संगठन दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर दो दिन का राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के हर राज्य से किसान प्रतिनिधि पहुंचे हैं|
इस सम्मेलन में संयुक्त किसान मोर्चा ने अगले महीने 25 सितंबर को देशव्यापी भारत बंद का ऐलान किया है| किसान संगठनों ने 5 सितंबर को मिशन यूपी और उत्तराखंड लॉन्च करने का भी एलान किया है| यह मिशन पश्चिमी यूपी के मुजप्फरनगर से लॉन्च किया जाएगा| उस दिन किसान मुज़फ़्फ़रनगर में महापंचायत करेंगे|
किसानों ने कहा, "हमने निर्णय लिया है कि 25 सितंबर को देश भर में कृषि कानूनों के ख़िलाफ़ भारत बंद करेंगे| 5 सितंबर को किसान महापंचायत के ज़रिए हम दिल्ली और लखनऊ दोनों को संकेत देंगे| उस दिन लाखों किसान देश भर से मुज़फ़्फ़रनगर पहुंचेंगे|