लखनऊ: केरल और कुछ अन्य राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी को देखते हुए यूपी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है| रात में दुकान बंद करने के लिए पुलिस बजाएगी हूटर.. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रात्रि 10 बजे के बाद कोरोना कर्फ्यू को प्रभावी बनाए रखने हेतु अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
केरल और कुछ अन्य राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी को देखते हुए रात्रि कर्फ्यू में सख्ती..मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में रात्रि करफ्यू का सख्ती से पालन कराने के दिए निर्देश|
पुलिस रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक लागू रात्रि कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराएगी।
योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक अफसरों से कहा कि,''विभिन्न राज्यों में कोविड के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाना बहुत जरूरी है। रात्रि 10 बजे के बाद रात्रिकालीन कर्फ्यू को प्रभावी बनाया जाए|
उन्होंने कहा कि,''पुलिस टीम हूटर बजाकर समय से पूर्व एक चेतावनी जारी करे, ताकि 10 बजे तक दुकानें बंद हो जाएं। लोग अनावश्यक सड़कों पर न घूमें|