सिंघु बाॅर्डर पर बवाल: स्थानीय निवासी बता रहा लोगों का समूह जबरन घुसा, फिर शुरू कर दी पत्थरबाजी.. झड़प में SHO घायल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज...दागे आंसू गैस के गोले
नई दिल्ली: दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। दिल्ली-हरियाणा के बीच स्थित सिंघु बॉर्डर पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई| अपने आपको स्थानीय निवासी बता रहा लोगों का…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
सिंघु बाॅर्डर पर बवाल: स्थानीय निवासी बता रहा लोगों का समूह जबरन घुसा, फिर शुरू कर दी पत्थरबाजी.. झड़प में SHO घायल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज...दागे आंसू गैस के गोले | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली:दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। दिल्ली-हरियाणा के बीच स्थित सिंघु बॉर्डर पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई| अपने आपको स्थानीय निवासी बता रहा लोगों का समूह सिंघु बाॅर्डर पर जमा हुआ और बाॅर्डर को खाली करने की मांग की। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पत्थरबाजी भी शुरू हो गई। जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे।
सिंघु बॉर्डर पर स्थानीय लोग जबरन उस जगह तक घुस गए जहां आम लोगों को नहीं जाने दिया जा रहा और फिर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इन स्थानीय लोगों ने प्रदर्शनस्थल पर जाकर तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की। प्रदर्शनस्थल पर अराजक तत्वों ने एक पंडाल से लेकर वाशिंग मशीन तक तोड़ दिया। हालांकि सवाल अब ये उठ रहे हैं कि जहां दिल्ली जलबोर्ड के टैंकर भी नहीं जा पा रहे वहां स्थानी प्रदर्शनकारी कैसे पहुंचे।
सिंघु बाॅर्डर पर झड़प होने के बाद हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। सिंघु बाॅर्डर पर हुई झड़प में अलीपुर के एसएचओ घायल हो गए।
सिंघु बॉर्डर पर कुछ देर रुकने के बाद स्थानीय लोगों ने फिर किसानों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। हालांकि फिर पुलिस ने उपद्रवियों को रोक लिया और पीछे खदेड़ दिया। सिंघु बॉर्डर पर हुई हिंसक झड़प में अलीपुर व नरेला के एसएचओ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एसएचओ नरेला व अलीपुर को स्थानीय प्रदर्शनकारियों ने तलवार मारी जो उनके हाथ में लग गई, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। एसएचओ को घायल करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 29 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।