मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

कोझिकोड विमान हादसा: हरदीप सिंह पुरी ने घटनास्थल का लिया जायजा, कहा-AAIB विमान हादसे की कर रही है जांच, मुआवजे का किया एलान

कोझिकोड: केरल के कोझिकोड में विमान हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 24 अन्य गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं|देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी घायलों को प्लेन से बाहर निकाला जा च…

कोझिकोड विमान हादसा: हरदीप सिंह पुरी ने घटनास्थल का लिया जायजा, कहा-AAIB विमान हादसे की कर रही है जांच, मुआवजे का किया एलान
कोझिकोड विमान हादसा: हरदीप सिंह पुरी ने घटनास्थल का लिया जायजा, कहा-AAIB विमान हादसे की कर रही है जांच, मुआवजे का किया एलान | फ़ोटो: TVL News

कोझिकोड: केरल के कोझिकोड में विमान हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 24 अन्य गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं|देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी घायलों को प्लेन से बाहर निकाला जा चुका है, घायलों का इलाज कोझिकोड के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है| नागर विमानन मंत्रालय हरदीप सिंह पुरी ने कोझीकोड विमान दुर्घटना के जांच के आदेश दिए हैं| पुरी ने कहा कि इस मामले में एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) एक औपचारिक जांच करेगी| AAIB, नागर विमानन मंत्रालय का एक विभाग है, जो कि देश में विमान हादसों और दुर्घटनाओं की जांच करता है|





नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि,''कल शाम हुई विमान दुर्घटना के बाद हालात और राहत उपायों का जायज़ा लेने के लिए कोझिकोड पहुंचा। वरिष्ठ नागरिक उड्डयन अधिकारियों और पेशेवरों के साथ विचार-विमर्श करेंगे| अंतरिम राहत के रूप में हम प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपये और मामूली चोटों वालों को 50,000 रुपये का भुगतान करेंगे| विमान का फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर मिला, AAIB विमान हादसे की कर रही है जांच|





केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन पहले ही दुर्घटना स्थल पहुंच चुके हैं और वे अधिकारियों के साथ कल के हादसे को लेकर चर्चा कर रहे हैं| विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने घटनास्थल का दौरा किया, एयर इंडिया के अधिकारियों ने भी घटना स्थल का जायजा लिया| केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कोझिकोड मेडिकल कॉलेज का दौरा किया, यहां कल कोझिकोड विमान हादसे में घायल हुए यात्री भर्ती हैं।राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान कोझिकोड हवाई अड्डे का दौरा किया| 





केरल के कोझिकोड में करीपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान लैंडिंग करने के दौरान फिसल गया और खाई में गिर गया। दुबई से आ रहे इस विमान में पायलट और क्रू मेंबर समेत 190 यात्री सवार थे। विमान में सवार यात्रियों में 128 पुरुष, 46 महिलाएं और 10 बच्चे थे। हादसे में 18 लोगों की मौत हुई है और 123 लोग घायल हुए हैं। वहीं, 24 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 





प्राप्त जानकारी के अनुसार 171 घायलों का इलाज कोझीकोड और उसके आसपास के 13 अलग-अलग अस्पतालों में का इलाज चल रहा है|इनमें से इलाज करा रही एक गर्भवती महिला और 4 बच्चों सहित कुल 23 लोगों की हालत बेहद ही नाजुक बनी हुई है| फ्लाइट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन की एक टीम कोझीकोड पहुंच चुकी है और दूसरी टीम दोपहर 2 बजे तक पहुंच जाएगी जो कि विमान हादसे के कारणों की तफ्तीश करेगी| 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।