मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर लालू यादव हुए भावुक, बोले- प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया? आप इतनी दूर चले गए

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरजेडी के पूर्व नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का रविवार को दिल्ली एम्स (AIIMS) में निधन हो गया है | रघुवंश प्रसाद सिंह ने कुछ दिन पहले ही लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय ज…

रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर लालू यादव हुए भावुक, बोले- प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया? आप इतनी दूर चले गए
रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर लालू यादव हुए भावुक, बोले- प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया? आप इतनी दूर चले गए | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरजेडी के पूर्व नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का रविवार को दिल्ली एम्स (AIIMS) में निधन हो गया है | रघुवंश प्रसाद सिंह ने कुछ दिन पहले ही लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से इस्तीफा दिया था| रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने गहरा दुख जताया है|




रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर लालू प्रसाद यादव ने दुख जताते हुए कहा,"प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया? आप इतनी दूर चले गए।नि:शब्द हूँ। दुःखी हूँ। बहुत याद आएँगे। बता दें कि रघुवंश प्रसाद सिंह के इस्तीफे के बाद पार्टी के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने रघुवंश प्रसाद सिंह को पत्र लिखकर कहा था कि आप कहीं नहीं जा रहे हैं।आप जल्द स्वस्थ हो जाएं, फिर बैठकर बात करेंगे। आप कहीं नहीं जा रहे हैं। समझ लीजिए।" आपका लालू प्रसाद





 लालू ने ट्वीट कर कहा, ' "प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया? मैनें परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे है। लेकिन आप इतनी दूर चले गए।नि:शब्द हूँ। दुःखी हूँ। बहुत याद आएँगे।




पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती थे|हाल ही में रघुवंश प्रसाद सिंह ने राजद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने एम्स से ही अपना इस्तीफा लालू प्रसाद को लिखा था। हालांकि, पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था और कहा था कि वो कहीं नहीं जा रहे हैं। 











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।