मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

महान भारतीय धावक मिल्खा सिंह का 91 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

चंडीगढ़: महान भारतीय धावक मिल्खा सिंह का COVID-19 के साथ एक महीने की लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया| फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर देश के महान धावक मिल्खा सिंह का 91 साल की उम्र में शुक्रवार (18 जून) रा…

महान भारतीय धावक मिल्खा सिंह का 91 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक
महान भारतीय धावक मिल्खा सिंह का 91 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक | फ़ोटो: TVL News

चंडीगढ़: महान भारतीय धावक मिल्खा सिंह का COVID-19 के साथ एक महीने की लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया| फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर देश के महान धावक मिल्खा सिंह का 91 साल की उम्र में शुक्रवार (18 जून) रात 11.30 बजे निधन हो गया| मिल्खा सिंह आज से एक महीने पहले 19 मई को कोरोना सक्रमित हुए थे। कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें पीजीआई के सामान्य आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था।


करीब एक महीने से कोरोना से जूझ रहे मिल्खा सिंह की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई थी। एक दिन पहले तक वे अच्छी तरह उबर रहे थे। पीजीआई भी उनके स्वास्थ्य लाभ पर संतुष्टि जता रहा था लेकिन शुक्रवार को उन्हें बुखार आया और ऑक्सीजन का स्तर भी गिर गया। उनके ऑक्सीजन का स्तर 56 तक पहुंच गया था। देर रात अचानक महान खिलाड़ी के निधन की खबर आई। 13 जून को उन???ी पत्नी और भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल मिल्खा सिंह का मोहाली के एक अस्पताल में COVID-19 संक्रमण से संबंधित जटिलताओं के कारण निधन हो गया था|



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है| उन्होंने ट्वीट किया, 'श्री मिल्खा सिंह जी के निधन से हमने एक महान खिलाड़ी खो दिया है, जिसने देश की कल्पना पर अपनी छाप छोड़ी थी और अनगिनत भारतीयों के दिलों में एक विशेष स्थान बना लिया था| अपने प्रेरक व्यक्तित्व की वजह से वह लाखों लोगों के चहेते थे|मैं उनके निधन से आहत हूं|




पीएम मोदी ने आगे लिखा, 'मैंने कुछ दिनों पहले श्री मिल्खा सिंह जी से बात की थी| मुझे नहीं पता था कि यह हमारी आखिरी बातचीत होगी| कई नवोदित खिलाड़ी उनकी जीवन यात्रा से प्रेरणा लेंगे| उनके परिवार और दुनियाभर में उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं|




महान भारतीय धावक मिल्खा सिंह 19 मई को कोरोना संक्रमित हुए थे। उसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। हालत में सुधार होने के बाद परिजनों के आग्रह पर उन्हें घर पर शिफ्ट कर दिया गया था। इस दौरान अमेरिका से उनकी डॉक्टर बेटी चंडीगढ़ आ गई थीं और वही उनका ख्याल रख रही थीं। तीन जून को उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और उन्हें पीजीआई में दाखिल कराना पड़ा। तब से उनका इलाज पीजीआई में चल रहा है। उनकी रिकवरी ठीक चल रही थी। बुधवार को उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई थी और उन्हें आईसीयू से बाहर लाकर कार्डियक सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया।



शुक्रवार सुबह तक सब ठीक चल रहा था। उन्होंने कॉफी पी और परिवार के लोगों से बातचीत भी की। सुबह नौ बजे के बाद उनकी तबीयत खराब होने लगी। मिल्खा सिंह की हालत गंभीर होने की सूचना मिलते ही उनका पूरा परिवार पीजीआई पहुंच गया है। देर रात तक सभी लोग पीजीआई में थे। 



मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का 13 जून को कोरोना से निधन हो गया था। ठीक पांच दिन बाद महान धावक ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है। मिल्खा सिंह की पत्नी 85 वर्ष की थीं। वह भारतीय महिला वालीबॉल टीम की पूर्व कप्तान और पंजाब सरकार में पूर्व खेल निदेशक (महिला) रह चुकीं थीं। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।