मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

देश का कानून बड़ा है, आपकी नीति नहीं: संसदीय पैनल ने टि्वटर से कहा

नई दिल्ली: संसद की आईटी से जुड़े मामलों पर संसदीय समिति ने ट्विटर इंडिया से कहा है कि उसे भारतीय आईटी कानूनों और नियमों का पालन गंभीरता से करना होगा| सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय ने पैनल ट्विटर अधिकार…

देश का कानून बड़ा है, आपकी नीति नहीं: संसदीय पैनल ने टि्वटर से कहा
देश का कानून बड़ा है, आपकी नीति नहीं: संसदीय पैनल ने टि्वटर से कहा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: संसद की आईटी से जुड़े मामलों पर संसदीय समिति ने ट्विटर इंडिया से कहा है कि उसे भारतीय आईटी कानूनों और नियमों का पालन गंभीरता से करना होगा| सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय ने पैनल ट्विटर अधिकारियों से कहा,''देश का कानून बड़ा है, आपकी नीति नहीं। शुक्रवार को संसदीय समिति के सामने पेश ट्विटर इंडिया के अधिकारियों को ये साफ़ मैसेज दिया गया|




संसदीय समिति ने ट्विटर के अधिकारियों को शुक्रवार की शाम को उसके समक्ष पेश होने के लिए समन जारी किया था। इसी क्रम में संसदीय समिति के सामने ट्विटर इंडिया के प्रतिनिधि पेश हुए और सोशल मीडिया मंच के दुरुपयोग, नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के मुद्दे पर बयान दर्ज कराया। ट्विटर की ओर से प्राइवेसी पॉलिसी का हवाला दिए जाने पर समिति ने कहा कि देश का कानून बड़ा है, आपकी नीति नहीं।



संसद की आईटी से जुड़े मामलों पर संसदीय समिति ने ट्विटर से पूछा कि,'' देश के नियम के 'उल्लंघन' के लिए आप पर जुर्माना क्यों नहीं लगाया जाना चाहिए| बता दें कि गुरुवार को केंद्र सरकार ने आईटी नियमों का पालन नहीं करने को लेकर ट्विटर कंपनी से कानूनी संरक्षण छीन लिया|



ट्विटर ने कहा कि,'' वह नागरिकों के अधिकारों की ऑनलाइन सुरक्षा पर आईटी नियमों पर संसदीय स्थायी समिति के साथ काम करने के लिए "तैयार है", यहां तक कि पैनल ने स्पष्ट रूप से माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म को बताया कि देश का शासन सर्वोच्च है और कंपनी की नीतियां नहीं हैं|




बता दें कि नए आईटी कानून को लागू करने में हो रही देरी को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अगुवाई वाली कमेटी ने फेसबुक, ट्विटर समेत कई बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को तलब किया था।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।