मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले पर स्पेशल कोर्ट के फैसले का आडवाणी ने किया स्वागत, बोले-आज का निर्णय अत्यंत महत्वपूर्ण

नई दिल्ली:अयोध्या में छह दिसंबर 1992 को ढहाए गए विवादित ढांचे के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत आज फैसला सुनाया। लखनऊ की सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में भाजपा के वरिष्ठ भाजपा न…

बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले पर स्पेशल कोर्ट के फैसले का आडवाणी ने किया स्वागत, बोले-आज का निर्णय अत्यंत महत्वपूर्ण
बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले पर स्पेशल कोर्ट के फैसले का आडवाणी ने किया स्वागत, बोले-आज का निर्णय अत्यंत महत्वपूर्ण | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:अयोध्या में छह दिसंबर 1992 को ढहाए गए विवादित ढांचे के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत आज फैसला सुनाया। लखनऊ की  सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, उमा भारती, विनय कटियार समेत सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया है|



बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में फैसला आने के बाद दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के घर के बाहर लड्डू बांटे गए।बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले के फैसले पर लाल कृष्ण आडवाणी ने कहा कि,''स्पेशल कोर्ट का आज का निर्णय अत्यंत महत्वपूर्ण है, जब ये समाचार सुना तो जय श्री राम कहकर इसका स्वागत किया|




निर्णय इस बात को सिद्ध करता है कि 6 दिसंबर को अयोध्या में हुई घटनाओं के लिए कोई षड्यंत्र नहीं था और वो अचानक हुआ। इसके बाद विवाद समाप्त होना चाहिए और सारे देश को मिलकर भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए तत्पर होना चाहिए: बाबरी विध्वंस मामले के फैसले पर मुरली मनोहर जोशी, बीजेपी



सत्यमेव जयते! CBI की विशेष अदालत के निर्णय का स्वागत है। तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा राजनीतिक पूर्वाग्रह से ग्रसित हो पूज्य संतों,बीजेपी नेताओं, विहिप पदाधिकारियों, समाजसेवियों को झूठे मुकदमों में फंसाकर बदनाम किया गया। इस षड्यंत्र के लिए इन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए:UP CM




बाबरी केस में 28 वर्षों के बाद आज जिस तरह से पूरे देश ने देखा कि आज फिर एक बार न्याय की जीत हुई है। हम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं और जो इस केस में आरोपी थे उन सभी को बधाई देते हैं। उन्होंने कोर्ट में जाकर ये बता दिया कि अभी भी न्याय का राज है, कानून का राज है: मोहसिन रज़ा






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।