मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

भाजपा चुनाव हार रही है, इंडिया गठबंधन जीत रहा है: अखिलेश बोले-भाजपा ने किसानों, नौजवानों, मजदूरों, गरीबों के साथ विश्वासघात किया

नई दिल्‍ली:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज एटा, हाथरस एवं आगरा जनपद में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभाएं की। उन्…

भाजपा चुनाव हार रही है, इंडिया गठबंधन जीत रहा है: अखिलेश बोले-भाजपा ने किसानों, नौजवानों, मजदूरों, गरीबों के साथ विश्वासघात किया
भाजपा चुनाव हार रही है, इंडिया गठबंधन जीत रहा है: अखिलेश बोले-भाजपा ने किसानों, नौजवानों, मजदूरों, गरीबों के साथ विश्वासघात किया | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज एटा, हाथरस एवं आगरा जनपद में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभाएं की। उन्होंने एटा में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी देवेश शाक्य, हाथरस में श्री जसवीर बाल्मीकि तथा आगरा में सुरेश चन्द्र कर्दम, फतेहपुर सीकरी के इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार उर्फ फौजी बाबा को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। चुनावी जनसभाओं में अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर किसानों, और नौजवानों के साथ हो रहे अन्याय और महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक की घटनाओं को लेकर करारा हमला बोला।     



श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने किसानों, नौजवानों, मजदूरों, गरीबों सभी के साथ विश्वासघात किया है। उन्हें धोखा दिया है। भाजपा सबसे झूठी पार्टी है। समाजवादी पार्टी और विपक्षी दलों के खिलाफ झूठा प्रचार करती है। भाजपा ने देश के सारे भ्रष्टाचारियों और अपराधियों को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है। दूसरों पर झूठा आरोप लगाती है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। खेती का लागत मूल्य बढ़ गया, लेकिन फसलों का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। गेहूं की सरकारी खरीद नहीं हो रही है। भाजपा सरकार ने किसानों की फसलों को एमएसपी का कानूनी अधिकार नहीं दिया। किसान आंदोलन को बदनाम किया। किसानों को अपमानित किया। भाजपा सरकार के दस साल के कार्यकाल में गरीबी और कर्ज से परेशान एक लाख किसानों ने आत्महत्या कर ली। इस सरकार ने पूंजीपतियों का 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। भाजपा के दस साल की सरकार में किसी के जीवन में बदलाव नहीं हुआ। 


श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा चुनाव हार रही है। इंडिया गठबंधन जीत रहा है। समाजवादी पार्टी पीडीए इंडिया गठबंधन मिलकर भाजपा के एनडीए पर भारी है। जबसे समाजवादी पार्टी ने पीडीए बनाया है, भाजपा घबराई हुई है। पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक, आधी आबादी और आदिवासी समाज एकजुट होकर इंडिया गठबंधन के पक्ष में वोट कर रहा है। जनता ने भाजपा को नकार दिया है। चुनाव हाथ से निकलता देख भाजपा नेताओं की भाषा बदल गयी है। भाजपा की दिल्ली और लखनऊ की सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी बहुत बढ़ा दी है। भाजपा के नेता महंगाई, बेरोजगारी और पेपरलीक से नौजवानों को हुए नुकसान की बात नहीं करते है। भाजपा सरकार ने दस साल में नौजवानों की नौकरियां छीनी है। नौकरी, रोजगार नहीं दिया। सिर्फ झूठे वादे किये।     


श्री यादव ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव बेहद महत्वपूर्ण और सबसे अलग है। यह चुनाव लोकतंत्र संविधान और आरक्षण बचाने का चुनाव है। भाजपा बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के बनाए हुए संविधान को खत्म करना चाहती है। पिछड़ों, दलितों का आरक्षण समाप्त करना चाहती है। भाजपा के इरादे ठीक नहीं है। वह वोट का अधिकार छीनना चाहती है। भाजपा के अहंकार को खत्म करने का चुनाव है।     



अखिलेश यादव ने कहा कि वोट के जरिए सत्ता में आयी भाजपा तानाशाही पर उतर आयी है। विपक्षी नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेज रही है। सरकारी एजेंसियों ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स का दुरूपयोग हो रहा है। भ्रष्टाचार और महंगाई बढ़ाई है। सरकारी एजेंसियों से दबाव डालकर हजारों करोड़ रूपये का चुनावी चंदा वसूला। इलेक्टोरल बांड ने भाजपा की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि वोट से सत्ता में आयी भाजपा को वोट की ही ताकत से हटाना है। पहले दो चरणों के चुनाव में जनता ने भाजपा की बैंड बजा दी है। हवा और माहौल इंडिया गठबंधन के पक्ष में है। पहले दो चरणों में जनता ने इंडिया गठबंधन को जिता दिया है। तीसरे चरण में भी भाजपा का सफाया हो जाएगा।



 यादव ने कहा कि केन्द्र में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। किसानों की फसलों को एमएसपी का कानूनी अधिकार दिया जाएगा। किसानों को सम्मान, नौजवानों को नौकरी दी जाएगी। 30 लाख भर्तियां की जाएगी। अग्निवीर योजना खत्म कर युवाओं को सेना की पहले की तरह पक्की नौकरी दी जाएगी। महंगाई कम होगी। शिक्षामित्रों का सम्मान होगा। गरीबों को राशन के साथ पौष्टिक आटा दिया जाएगा। गरीबों को मोबाइल फोन चलाने के लिए डाटा मुफ्त दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आगरा को बर्बाद कर दिया। बीजेपी नफरत की राजनीति करती है। समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर आगरा में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा।       



अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों के साथ बहुत अन्याय किया है। तमाम लोगों को फर्जी और झूठे मुकदमों में फंसाया है। समाजवादियों को फर्जी मुकदमें लगाकर परेशान किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल और झारखण्ड के सीएम रहे श्री हेमंत सोरेन को झूठे मुकदमों में जेल भेजा। देश की जनता और पीडीए परिवार एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से बाहर करेगा।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 अप्रैल 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।