नई दिल्ली: बीसीसीआई ने मंगलवार को 1 से 29 जून, 2024 तक वेस्टइंडीज और यूएसए में खेले जाने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की। अजीत अगरकर की अगुआई वाली राष्ट्रीय चयन समिति ने मंगलवार को टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है| टीम की कमान रोहित शर्मा के पास है, जबकि हार्दिक पांड्या उप-कप्तान होंगे| संजू सैमसन और ऋषभ पंत दो विकेटकीपर हैं| टीम में केएल राहुल और ईशान किशन को टीम में जगह नहीं दी गई है, वहीं युजवेंद्र चहल की वापसी हुई है| इसके अलावा विराट कोहली और शिवम दुबे भी अपनी जगह बना पाने में सफल रहे हैं|
तेज गेंदबाज के तौर पर टीम में अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और सिराज शामिल हैं| युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा की अगुआई में स्पिन विभाग को मजबूत करने के लिए अक्षर पटेल को जगह मिली है। तो वहीं रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान टीम में शामिल हैं।
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रविद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप य़ादव, युजवेंद्र चहल, जसपीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह ।
रिजर्व- शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान