मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मोदी सरकार का नोटबंदी का फैसला 'अर्थव्यवस्था' पर एक गहरे ज़ख़्म की तरह हमेशा रहेगा: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के 2016 में 500 रुपए और 1000 रुपए के नोटों को बंद करने के फैसले को बरकरार रखा है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि नोटबंदी से पहले केंद्र और आरबीआई के बीच सलाह-मशव…

मोदी सरकार का नोटबंदी का फैसला 'अर्थव्यवस्था' पर एक गहरे ज़ख़्म की तरह हमेशा रहेगा: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
मोदी सरकार का नोटबंदी का फैसला 'अर्थव्यवस्था' पर एक गहरे ज़ख़्म की तरह हमेशा रहेगा: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के 2016 में 500 रुपए और 1000 रुपए के नोटों को बंद करने के फैसले को बरकरार रखा है।  सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि नोटबंदी से पहले केंद्र और आरबीआई के बीच सलाह-मशविरा हुआ था। नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के  राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि,“ मोदी सरकार द्वारा नोटबंदी का निर्णय भारतीय अर्थव्यवस्था पर एक गहरे ज़ख़्म की तरह हमेशा रहेगा।



कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर कहा कि,“मोदी सरकार द्वारा लागू नोटबंदी का परिणाम — 

- 120 लोगों की जानें गई 

- करोड़ों लोगों का रोज़गार छीना

- असंगठित क्षेत्र तबाह हुआ

- काला धन नहीं कम हुआ 

- नक़ली नोट बढ़े 

खड़गे ने कहा कि,“मोदी सरकार द्वारा नोटबंदी का निर्णय भारतीय अर्थव्यवस्था पर एक गहरे ज़ख़्म ???ी तरह हमेशा रहेगा।



कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले में नोटबंदी की प्रक्रिया को सही ठहराया गया है। इसके जो नतीजे निकले उस पर कोई चर्चा नहीं हुई है और न ही कोई निर्णय दिया है।

 
सुप्रीम कोर्ट ने इस पर भी कोई टिप्पणी नहीं की कि नोटबंदी से आतंकवाद कम हुआ काला धन कम हुआ इन सब चीजों पर एक शब्द भी इस निर्णय में नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता ने साफ तौर पर कह दिया कि यह कह देना कि सर्वोच्च न्यायालय ने नोटबंदी को सही ठहराया है यह गलत होगा। उन्होंने साफ किया कि नोटबंदी की प्रक्रिया को सही ठहराया गया है। फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। 



पवन खेड़ा ने कहा कि जिन चार जजों ने नोटबंदी की प्रक्रिया को सही ठहराया है उन चार जजों ने नोटबंदी के परिणाम पर टिप्पणी नहीं की है। हमारी आपत्ति परिणाम पर थी इससे एमएसएमई सेक्टर तबाह हो गया लाखों लोगों की नौकरियां चली गई थी। इस देश की आपत्ति परिणाम पर थी। एमएसएमई सेक्टर तबाह हो गया लाखों लोगों की नौकरियां चली गई। कई लोगों की मौतें भी हुई है। जो लोगों ने मुसीबते झेली हैं और जो अर्थव्यवस्था लड़ाई हुई है उस पर किसी भी जज ने टिप्पणी नहीं की है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।