मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

लद्दाख को गलत जियो-टैग करके चीन का हिस्सा बताने पर Twitter ने मांगी माफी, गलती सुधारने के लिए 30 नवंबर तक का मांगा वक्त

नई दिल्ली: ट्विटर ने गलत तरीके से लद्दाख को चीन का हिस्सा दिखाने के मामले में लिखित में माफी मांग ली है| ट्विटर ने गलती के लिए संसदीय पैनल से माफी मांगी और सूचित किया कि वे सुधार पर काम कर रहे हैं। 3…

लद्दाख को गलत जियो-टैग करके चीन का हिस्सा बताने पर Twitter ने मांगी माफी, गलती सुधारने के लिए 30 नवंबर तक का मांगा वक्त
लद्दाख को गलत जियो-टैग करके चीन का हिस्सा बताने पर Twitter ने मांगी माफी, गलती सुधारने के लिए 30 नवंबर तक का मांगा वक्त | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: ट्विटर ने गलत तरीके से लद्दाख को चीन का हिस्सा दिखाने के मामले में लिखित में माफी मांग ली है| ट्विटर ने गलती के लिए संसदीय पैनल से माफी मांगी और सूचित किया कि वे सुधार पर काम कर रहे हैं। 30 नवंबर 2020 तक, वे गलती को सुधारेंगे|



भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि,''ट्विटर के चीफ प्राइवेसी ऑफिसर ने एक एफिडेविट में बताया है कि हम अपनी गलती मानते हैं, लद्दाख के एक हिस्से को गलत जियो-टैग करके चीन का हिस्सा दिखाया गया। उसे ठीक करने के लिए उन्हें 30 नवंबर 2020 तक का समय लगेगा|




संसदीय पैनल की अध्यक्ष मीनाक्षी लेखी ने कहा कि,''ट्विटर ने गलती सुधारने के लिए 30 नवंबर तक का वक्त मांगा है। हमारी सेवा पर लोगों का विश्वास अर्जित करना और बनाए रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है। ट्विटर सार्वजनिक वार्तालाप की सेवा और सुरक्षा करने और भारत सरकार के साथ भागीदारी करने के लिए प्रतिबद्ध है|



बता दें कि पिछले महीने डाटा प्रोटेक्शन बिल पर संसद की संयुक्त समिति ने लद्दाख को चीन का हिस्सा दिखाने के लिए ट्विटर की कड़ी आलोचना की थी।समिति ने कहा था कि इस तरह की हरकत देशद्रोह की श्रेणी में आती है और इसके बाद ट्विटर से माफीनामे की मांग की गई थी। समिति ने भूल को जल्द से जल्द सुधारने के लिए चेतावनी भी दी थी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।