मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

राज्य स्वास्थ्य योजनाओं के साथ आयुष्मान भारत योजना का विलय, केंद्र सरकार का फैसला

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने आज राज्य सभा मे कहा कि आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) एक केंद्र प्रायोजित योजना है। इ…

राज्य स्वास्थ्य योजनाओं के साथ आयुष्मान भारत योजना का विलय, केंद्र सरकार का फैसला
राज्य स्वास्थ्य योजनाओं के साथ आयुष्मान भारत योजना का विलय, केंद्र सरकार का फैसला | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने आज राज्य सभा मे कहा कि आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) एक केंद्र प्रायोजित योजना है। इस समय यह देश के 32 राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों में कार्यान्वित की जा रही है। स्कीम के डिजाइन के अनुसार, एबी-पीएमजेएवाई कार्यान्वित करने वाले राज्य/संघ राज्य क्षेत्र अपनी लागत पर एबी-पीएमजेएवाई के अनुरूप अपनी स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाएं प्रचालित कर सकते हैं। 




इस व्यवस्था के तहत, राज्य/संघ राज्य क्षेत्र स्वास्थ्य लाभ पैकेजों, साझा आईटी मंच और पीएमजेएवाई के पैनलबद्ध अस्पताल नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं।




इस योजना का निधियन केंद्र और राज्य सरकारों के बीच साझा किया जाता है। पूर्वोत्तर राज्यों और हिमालयी राज्यों तथा विधानमंडल वाले संघ राज्य क्षेत्रों को छोड़कर, सभी राज्यों के लिए केंद्र और राज्य के योगदान का अनुपात 60:40 है। पूर्वोत्तर राज्य और हिमालयी राज्यों के लिए, यह अनुपात 90:10 है। ऐसे संघ राज्य क्षेत्र, जहां विधानमंडल नहीं है, प्रीमियम का केंद्रीय अंशदान 100% है।19,506 करोड़ रुपए लागत की 1.57 करोड़ अस्पताल भर्तियों को एबी-पीएमजेएवाई के अंतर्गत प्राधिकृत किया गया है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।