मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गृह मंत्रालय ने राजस्थान के मुख्य सचिव से फोन टैपिंग मुद्दे पर मांगी रिपोर्ट

नई दिल्ली: राजस्थान फोन टैपिंग मामले पर केंद्र सरकार ने राजस्थान सरकार से रिपोर्ट मांगी है| सूत्रों के मुताबिक,गृह मंत्रालय ने राजस्थान के मुख्य सचिव से राज्य में फोन टैपिंग मुद्दे पर रिपोर्ट मांगी ह…

गृह मंत्रालय ने राजस्थान के मुख्य सचिव से फोन टैपिंग मुद्दे पर मांगी रिपोर्ट
गृह मंत्रालय ने राजस्थान के मुख्य सचिव से फोन टैपिंग मुद्दे पर मांगी रिपोर्ट | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: राजस्थान फोन टैपिंग मामले पर केंद्र सरकार ने राजस्थान सरकार से रिपोर्ट मांगी है| सूत्रों के मुताबिक,गृह मंत्रालय ने राजस्थान के मुख्य सचिव से राज्य में फोन टैपिंग मुद्दे पर रिपोर्ट मांगी है|




बता दें कि कांग्रेस ने बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की 'कथित ऑडियो क्लिप' जारी करते हुए उन पर राजस्थान की गहलोत सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया है|



अशोक गहलोत की सरकार को गिराने और विधायकों की खरीद-फरोख्त करने के आरोप में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और संजय जैन और कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा के खिलाफ जयपुर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने केस किया दर्ज था।




गुरुवार को वायरल हुई ऑडियो में कथित तौर पर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा और भाजपा नेता संजय जैन की बातचीत का खुलासा हुआ जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई थी|वहीं, आज अदालत ने ऑडियो टेप कांड में आरोपी संजय जैन को 4 दिन की हिरासत में भेज दिया।



विधायकों की खरीद फरोख्त से जुड़ी कथित ओडियो टेप रिकार्डिंग मामले में राजस्थान पुलिस के विशेष कार्यबल (एसओजी) ने बीजेपी नेता संजय जैन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया| इसके बाद कोर्ट ने संजय जैन को 4 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया|




बता दें कि,''अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एटीएस एवं एसओजी) अशोक राठौड ने बताया था कि जैन को सोशल मीडिया पर वायरल हुई ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था| पुलिस के अनुसार जैन को बृहस्पतिवार और शुक्रवार को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था| एसओजी ने विधायकों की कथित खरीद फरोख्त और कथित ओडियो टेप रिकार्डिंग मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए (देशद्रोह) और 120 बी (षडयंत्र)के तहत शुक्रवार को दो प्राथमिकी दर्ज की थी|




गहलोत सरकार को गिराने के कथित षडयंत्र वाले सोशल मीडिया पर वायरल हुए तीन ओडियो टेप में से एक टेप में कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और संजय जैन के बीच कथित बातचीत के खिलाफ जांच की मांग को लेकर कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी की ओर से देशद्रोह का मामला दर्ज करवाया गया था|










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।