नई दिल्ली: केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन हो गया है। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का दिल्ली के एम्स में निधन। उन्हें कोविड के लिए पॉजिटिव पाया गया था बुधवार को उन्होंने 65 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। कुछ दिन पहले वो कोरोना संक्रमित पाए गए थे। बता दें कि रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी ने 11 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी।
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'श्री सुरेश अंगड़ी एक असाधारण कार्याकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। वह एक समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे। उनका निधन दुखद है। इस दुख की घड़ी में मेरे विचार उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। ओम शांति।'
सुरेश अंगड़ी के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ सांसद श्री सुरेश अंगड़ी के असामयिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। यह जन-सेवा के क्षेत्र की, विशेष रूप से कर्नाटक के लोगों के लिए एक त्रासद हानि है। मेरी शोक-संवेदना उनके शोकाकुल परिवार, सहकर्मियों और असंख्य सहयोगियों के साथ है।
रेल मंत्री पियूष गोयल ने सुरेश अंगड़ी के निधन पर दुख जताया| उन्होंने ट्ववीट किया- सुरेश अंगड़ जी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर गहरा दुख हुआ| वह मेरे भाई जैसे थे|आम लोगों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण का वर्णन करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं| इस दुखद क्षण में मेरी भावना और प्रार्थना उनके परिवार और दोस्तों के साथ है|ओम शांति
रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी 11 सिंतबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे| अंगड़ी का कोरोना वायरस से संक्रमित होने के करीब दो सप्ताह बाद निधन हो गया|उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती किया गया था| वे पहले केंद्रीय मंत्री जिनका कोविड-19 के कारण निधन हुआ है|