मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने लिया वेब सीरीज 'तांडव' के खिलाफ शिकायतों का संज्ञान, 'Amazon Prime Video' से मांगा स्पष्टीकरण

नई दिल्ली: एमेजॉन प्राइम की नई वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर विवाद खड़ा हो गया है| वेब सीरीज 'तांडव' (Tandav) को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने वेब सीरीज Tandav के खिलाफ शिकायत…

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने लिया वेब सीरीज 'तांडव' के खिलाफ शिकायतों का संज्ञान, 'Amazon Prime Video' से मांगा स्पष्टीकरण
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने लिया वेब सीरीज 'तांडव' के खिलाफ शिकायतों का संज्ञान, 'Amazon Prime Video' से मांगा स्पष्टीकरण | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: एमेजॉन प्राइम की नई वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर विवाद खड़ा हो गया है| वेब सीरीज 'तांडव' (Tandav) को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने वेब सीरीज Tandav के खिलाफ शिकायतों पर संज्ञान लिया है। साथ ही अमेजन प्राइम वीडियो से मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।



सूत्रों ने बताया,'सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने वेब सीरीज तांडव के खिलाफ शिकायतों का संज्ञान लेते हुए अमेज़न प्राइम वीडियो से स्पष्टीकरण मांगा|



बता दें सोशल मीडिया पर सीरीज के एक विवादित सीन को लेकर मचे बवाल पर मेकर्स से सफाई मांगी गई है। शो के मेकर्स को सोमवार तक अपना जवाब देने के लिए कहा गया है। इससे पहले भी सीरीज को लेकर उठे विवाद में सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के इस्तीफे की मांग हो रही है।



 इस सीरीज में कथित रूप से हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किए जाने का आरोप लगाया गया है| भारतीय जनता पार्टी के विधायक राम कदम ने भी सीरीज़ के मेकर्स के खिलाफ हिंदू देवताओं के अपमान का आरोप लगाते हुए घाटकोपर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही वेब सीरीज पर बैन लगाने की मांग भी की जा रही है।



मुंबई में विरोध प्रदर्शन को देखते हुए तांडव में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता सैफ अली खान के घर के बाहर पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें पुलिसकर्मियों को उनके घर बाहर देखा जा सकता है।











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।