मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

वेब सीरीज 'Tandav' की पूरी टीम के खिलाफ लखनऊ में गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, जल्द गिरफ्तारी की तैयारी

नई दिल्ली: वेब सीरीज 'तांडव' (Tandav) को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।उत्तर प्रदेश पुलिस ने सीरीज के निर्माताओं और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है| इस सीरीज में कथित रूप से ह…

वेब सीरीज 'Tandav' की पूरी टीम के खिलाफ लखनऊ में गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, जल्द गिरफ्तारी की तैयारी
वेब सीरीज 'Tandav' की पूरी टीम के खिलाफ लखनऊ में गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, जल्द गिरफ्तारी की तैयारी — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: वेब सीरीज 'तांडव' (Tandav) को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।उत्तर प्रदेश पुलिस ने सीरीज के निर्माताओं और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है| इस सीरीज में कथित रूप से हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किए जाने का आरोप लगाया गया है| कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए अमेजन प्राइम के इंडिया हेड के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें वेब सीरीज 'टंडव' के डायरेक्टर अली अब्बास जफर, इसके निर्माता हिमांशु कृष्णा मेहरा, लेखक गौरव सोलंकी और अन्य शामिल हैं।




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस मामले में गिरफ्तारी की चेतावनी दी है| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी ने ट्वीट किया,''जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं...घटिया वेब सीरीज की आड़ मं नफरत फैलाने वाली वेब सीरीज तांडव की पूरी टीम के खिलाफ योगी जी के उत्तर प्रदेश में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज, जल्द गिरफ्तारी की तैयारी !!




आरोप है कि निर्देशक अली अब्बास जफर, सैफ अली खान, लेखक गौरव सोलंकी ने इस वेब सीरीज के जरिए भगवान राम और शिव का अपमान किया है। अब इस मामले में मेकर्स के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।



हजरतगंज थाने में तैनात एसएसआई अमरनाथ यादव ने अमेजॉन प्राइम वीडियो की ओरिजिनल कंटेंट हेड अपर्णा पुरोहित, सीरीज के निर्देशक अली अब्बास जफर, निर्माता हिमांशु कृष्ण मेहरा, लेखक गौरव सोलंकी सहित एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि इस सीरीज के रिलीज होने से समुदाय विशेष की भावनाएं भड़क सकती हैं। एफआईआर में लिखा गया है कि 'ट्विटर हैंडल और अन्य सोशल मीडिया निगरानी के दौरान यह पाया गया है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज वेब सीरीज तांडव के विरोध में आक्रोश देखा जा रहा है।



Image




भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने ट्वीट किया,''हिंदू जन भावनाओं के ख़िलाफ़ किसी प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी बर्दाश्त के बाहर है , योगी जी के इस कदम का स्वागत और हृदय से आभार है , संसद में क़ानून बनाए जाने हेतु मुद्दे को उठाऊँगा , ताकि फिर कभी कोई इस प्रकार की जुर्रत न कर सके ।




Image














tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।