नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल से एक दिन पहले नया मंत्रालय 'सहकारी मंत्रालय' बनाया गया है| मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मंगलवार को मोदी सरकार ने बनाया नया सहकारिता मंत्रालय | 'सहकार से समृद्धि' के विजन को साकार करने के लिए केंद्र सरकार ने 'सहकारिता मंत्रालय'' बनाया है| यह मंत्रालय देश में सहकारी आंदोलन को मजबूत करने के लिए अलग से प्रशासनिक, कानूनी और नीतिगत ढांचा उपलब्ध कराएगा।
यह सहकारी समितियों को जमीनी स्तर तक पहुंचने वाले एक सच्चे जन आधारित आंदोलन के रूप में गहरा करने में मदद करेगा। हमारे देश में सहकारिता आधारित आर्थिक विकास मॉडल बहुत प्रासंगिक है जहां प्रत्येक सदस्य जिम्मेदारी की भावना के साथ काम करता है।
मंत्रालय सहकारी समितियों के लिए 'व्यापार करने में आसानी' के लिए प्रक्रियाओं को कारगर बनाने और बहु-राज्य सहकारी समितियों (एमएससीएस) के विकास को सक्षम करने के लिए काम करेगा।
केंद्र सरकार ने समुदाय आधारित विकासात्मक भागीदारी के प्रति अपनी गहरी प्रतिबद्धता का संकेत दिया है। सहकारिता के लिए अलग मंत्रालय का गठन भी वित्त मंत्री द्वारा की गई बजट घोषणा को पूरा करता है।
प्रधानमंत्री ने आज एक ऐतिहासिक निर्णय करते हुए एक अलग सहकारिता मंत्रालय बना दिया है। सहकारिता मंत्रालय का गठन, कृषि क्षेत्र में विकास को बल देने के साथ-साथ कृषक कल्याण की दृष्टि से भी बहुत कारगर सिद्ध होगा। मैं इसके लिए प्रधानमंत्रीजी को बहुत धन्यवाद देता हूँ:राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री
मोदी सरकार ने #SahkarSeSamriddhi के सपने को साकार करने हेतु एक अलग सहकारिता मंत्रालय बनाने का निर्णय लिया है। इस अभूतपूर्व निर्णय पर पीएम Narendra Modi जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। मोदी जी के इस दूरदर्शी निर्णय से कृषि व ग्रामीण क्षेत्र में समृद्धि का एक नया सवेरा आएगा :केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
बता दें कि,''नरेंद्र मोदी के कैबिनेट में फेरबदल बुधवार शाम 6 बजे किया जाएगा| सूत्रों ने बताया कि,कल शाम को केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल होने की संभावना है। कई दिग्गज नेताओं को नई दिल्ली बुलाया जा रहा है, जबकि केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को अब राज्यपाल बना दिया गया है|कैबिनेट में शामिल होने को लेकर जिन लोगों की चर्चा हैं, उनमें से कई दिल्ली आ चुके हैं, जबकि कुछ दिल्ली आ रहे हैं|इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्बानंद सोनोवाल, पशुपति पारस, नारायण राणे और वरुण गांधी शामिल हैं|