मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पाकिस्तान ISI को सूचना मुहैया कराने के लिए सेना के दो जवान गिरफ़्तार, रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित भेजी है अहम जानकारियां

जालंधर: भारतीय सेना के दो जवानों को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को संवेदनशील जानकारी देने और उसके लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।पंजाब में ये गिरफ्तारी हुई है।जालंधर(ग्रामीण)…

पाकिस्तान ISI को सूचना मुहैया कराने के लिए सेना के दो जवान गिरफ़्तार, रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित भेजी है अहम जानकारियां
पाकिस्तान ISI को सूचना मुहैया कराने के लिए सेना के दो जवान गिरफ़्तार, रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित भेजी है अहम जानकारियां | फ़ोटो: TVL News

जालंधर: भारतीय सेना के दो जवानों को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को संवेदनशील जानकारी देने और उसके लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।पंजाब में ये गिरफ्तारी हुई है।


जालंधर(ग्रामीण) के SSP नवीन सिंगला ने बताया,''पाकिस्तान ISI को सूचना मुहैया कराने के लिए सेना के दो जवानों को गिरफ़्तार किया गया है। इन्होंने पिछले चार महीने में रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित 900 से ज़्यादा क्लासीफाइड दस्तावेज पाकिस्तानी इंटेलिजेंस अधिकारियों को मुहैया कराए हैं|



गिरफ्तार किए गए दो सैनिकों में सिपाही हरप्रीत सिंह और गुरभेज सिंह शामिल है। हरप्रीत अमृतसर का रहने वाला है और जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में तैनात था। गुरभेज सिंह पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है और 18 सिख लाइट इन्फैंट्री से जुड़ा है।



पंजाब के डीजीपी ने बताया है कि इन जवानों पर देश की अहम और खुफिया जानकारियां दुश्मन देश को लीक करने का आरोप हैं। जिसके चलते इन दोनों जवानों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारतीय सेना के कामकाज और तैनाती से संबंधित गोपनीय दस्तावेज बरामद किए गए ।




 दोनों आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 124-ए और 120-बी और धारा 3, 5 और इस मामले में आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के 9 लागू किए गए हैं। ये दोनों आरोपी इन खुफिया दस्तावेजों को पाकिस्तान में आईएसआई को भेजते थे।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।