नई दिल्ली: कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (MallikarjunK harge) ने सोमवार को भारत में भूख सूचकांक में गिरावट को लेकर केंद्र पर हमला बोला और कहा कि सरकार को 'संगठनों द्वारा रिपोर्टों को बदनाम करने के बजाय समस्या का समाधान करना चाहिए।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ,''संगठनों द्वारा रिपोर्टों को बदनाम करने और अनदेखा करने के बजाय, केंद्र की भाजपा सरकार को भुखमरी संकट को हल करने की दिशा में काम करना चाहिए।
कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कहा कि,'' पिछले 8 वर्षों में, हमने देखा है कि इस मोर्चे पर धीमी प्रगति हुई है और सरकारी आंकड़े भी यही बताते हैं।
यह भी पढ़ें: GHI 2022- भुखमरी सूचकांक में पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका से भी पिछड़ा भारत
गौरतलब है कि, ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 में भारत छह पायदान फिसलकर 121 देशों में से 107वें स्थान पर आ गया। भारत को युद्धग्रस्त अफगानिस्तान को छोड़कर सभी दक्षिण एशियाई देशों से पीछे रखा गया है। इस सूचकांक में पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका भी भारत से आगे हो गया है|