मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने ऋषि सुनक, पहले भारतीय मूल के होंगे ब्रिटिश पीएम

लंदन: ब्रिटेन की कंजरवेटिव पार्टी के नेता ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने। ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सनक पहले भारतीय मूल के ब्रिटिश प्रधान मंत्री बन गए हैं| पहली बार है जब कोई भारतीय मूल…

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने ऋषि सुनक, पहले भारतीय मूल के होंगे ब्रिटिश पीएम
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने ऋषि सुनक, पहले भारतीय मूल के होंगे ब्रिटिश पीएम | फ़ोटो: TVL News

लंदन: ब्रिटेन की कंजरवेटिव पार्टी के नेता ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने। ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सनक पहले भारतीय मूल के ब्रिटिश प्रधान मंत्री बन गए हैं| पहली बार है जब कोई भारतीय मूल का नागरिक ब्रिटेन का प्रधानमंत्री चुना गया है|



कंजरवेटिव पार्टी के सांसद ऋषि सुनक को आधे से भी ज्यादा ब्रिटिश सांसदों ने पार्टी का नेता चुना है| उनकी प्रतिद्वंद्वी पेनी मोरडॉन्ट समर्थन में काफी पीछे रह गई थीं, जिसके बाद उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया|



बता दें कि, आर्थक संकट के बीच प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने गुरुवार, 20 अक्टूबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था| 45 दिनों के कार्यकाल के बाद इस्तीफा सौंपने वाली लिज ट्रस ब्रिटिश इतिहास में सबसे कम समय तक पद पर रहने वाली प्रधानमंत्री बन गयीं हैं|



इसके बाद अगले ब्रिटिश पीएम की रेस में सुनक, बोरिस जॉनसन और पेनी मॉरडॉन्ट शामिल थे। जॉनसन ने नाम वापस ले लिया और पेनी जरूरी समर्थन नहीं जुटा सकीं। उनके रेस से बाहर होते ही सुनक का प्रधानमंत्री बनना तय हो गया।



ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अगले प्रधानमंत्री बनने की दौड़ से खुद को हटा लिया। उन्होंने कहा, "उन्हें अगले चरण में आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त सांसदों का समर्थन मिला है, लेकिन पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक की तुलना में बहुत कम है।"



बता दें कि,ऋषि सनक बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद से ही प्रधानमंत्री पद की रेस में थे, लेकिन लिज ट्रस के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा था| तब ट्रस को 57.4 प्रतिशत और सुनक को 42.6 प्रतिशत मत मिले थे| आर्थक संकट के कारण ट्रस को इस्तीफा देना पड़ा और इसके बाद फिर से सुनक ने पीएम पद पर दावेदारी पेश की थी|



ऋषि सुनक ने रविवार, 23 अक्टूबर 2022 को औपचारिक रूप से ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने का एलान किया था। उन्होंने कहा था कि,' यूनाइटेड किंगडम एक महान देश है लेकिन हम एक गहरे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। इसलिए मैं कंजरवेटिव पार्टी का नेता और आपका अगला प्रधानमंत्री बनने के लिए खड़ा हूं। मैं अपनी अर्थव्यवस्था को ठीक करना चाहता हूं, अपनी पार्टी को एकजुट करना चाहता हूं और अपने देश के लिए काम करना चाहता हूं।



सुनक ने कहा कि,''मैंने आपके चांसलर के रूप में सेवा की, सबसे कठिन समय में हमारी अर्थव्यवस्था को चलाने में मदद की। उन्होंने कहा कि,'अब हम जिन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, वे और भी बड़ी हैं। लेकिन अवसर अगर हम सही चुनाव करते हैं  तो मैं चीजों में सुधार करूंगा। उन्होंने कहा था कि,'डिलीवरी का मेरा ट्रैक रिकॉर्ड है। हमारे सामने सबसे बड़ी समस्याओं को ठीक करने की एक स्पष्ट योजना है और मैं 2019 के घोषणापत्र के वादे को पूरा करूंगा।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।